छत्तीसगढ़ में रेप के दो मामले: 9वीं की स्टूडेंट को घुमाने के बहाने भगाकर ले आया घर फिर किया दुष्कर्म… CG से छात्रा को भगा के शिमला ले गया युवक और किया रेप… दोनों मामले पढ़िए विस्तार से

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दो रेप के मामले सामने आये है। एक बिलासपुर से और एक कोंडागांव से। दोनों मामले जानिये विस्तार से।

पहला मामला –
बिलासपुर में 14 साल की स्टूडेंट को भगाकर ले जाने और उसके साथ रेप करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक ने 9वीं कक्षा की छात्रा के मोबाइल पर कॉल कर पहले उससे दोस्ती की। फिर उसे प्यार में फंसा लिया। नए साल पर उसे घुमाने के बहाने युवक बहलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इधर, लड़की के गायब होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक के साथ लड़की को बरामद कर लिया है। मामला हिर्री थाना क्षेत्र का है।

टीआई सुनील कुर्रे ने बताया कि बीते एक जनवरी को नवमीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा के गायब होने की जानकारी मिली। उसके परिजन ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी घर के पास से बिना बताए लापता हो गई है। पुलिस ने नाबालिग लड़की के गायब होने पर अपहरण की आशंका से केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस दौरान परिजन ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने परिचित और रिश्तेदारों के यहां लड़की की तलाश की। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चल रहा है।

इधर, पुलिस गांव के युवकों से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाई। साथ ही मोबाइल के जरिए भी लड़की की तलाश करने की कोशिश की। जांच में पता चला कि सीपत क्षेत्र के ग्राम जांजी निवासी जागेश्वर प्रसाद सूर्यवंशी (19) और लड़की के बीच लगातार बातचीत चल रही थी। इसी आधार पर पुलिस ने ग्राम जांजी में दबिश दी, जहां जागेश्वर को पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि लड़की को वह अपने घर में रखा है। पुलिस ने उसके घर से लड़की को भी बरामद कर लिया।

पुलिस ने लड़की से पूछताछ कर उसका बयान दर्ज किया, तब उसने बताया कि मोबाइल के जरिए से जागेश्वर से उसकी जान-पहचान हुई थी। दोनों बातचीत करते थे। उसने नए साल में उसे घुमाने का बहाना बनाया और अपने घर ले गया। इस दौरान युवक ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। पुलिस ने उसके बयान के आधार पर आरोपी जागेश्वर के खिलाफ रेप और पाक्सो एक्ट की धाराएं जोड़कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

दूसरा मामला –
कोंडागांव पुलिस ने अनाचार के आरोपी को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया। थाना बड़े डोंगर द्वारा आरोपी ललित कुमार को जेल भेजा गया। नाबालिक लडकी सुबह स्कूल जा रही हॅू कहकर घर से निकली थी। शाम तक वापस नही आयी। जिनका पता-तलाश किया गया। पता नही चलने की रिपोर्ट पर थाना बड़ेडोंगर में अपराध क्रमांक 26/2022 धारा 363 भादवि. कायम कर विवेचना में लिया गया। 

​प्रकरण की व्यपहृत बालिका का पता -तलाश किया गया। शिमला, हाडाबोई, जिला-मण्डी के पास होने की जानकारी उपरार्न्त वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश से थाना बडेडोंगर से पुलिस टीम गठित कर हाडाबोई, शिमला से व्यपहृत बालिका को दस्तायाब किया गया। जिन्हे पुछताछ की गयी। बाद ब्यान के आधार पर प्रकरण में धारा 376(2)(ढ) भादवि, 06 पाॅक्सो एक्ट जोडी गयी ।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए कोंडागांव पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल (भा.पु.से.) के आदेश से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल के मार्गदर्शन व एसडीओपी फरसगांव अनिल विश्वकर्मा के पर्यवेक्षण में थाना बड़े डोंगर से पुलिस टीम गठित कर हिमाचल प्रदेश रवाना किया गया था।

 जहां टीम द्वारा शिमला पहुंचकर प्रकरण के आरोपी ललित कुमार का पता-तलाश कर स्नोवैली हाॅटल षिमला के पास आरोपी ललित पिता नरेश निवासी हाडाबोई, जिला-मण्डी, को गिरफ्तार कर स्थानीय न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमाण्ड लेकर थाना बडेडोंगर लाया गया। आवश्यक कायर्वाही के बाद गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय कोण्डागांव में पेश कर न्यायालय के आदेश से जेल भेजा गया।

Exit mobile version