दुर्ग। खारून नदी में बुधवार को डूबकर दो नाबालिगों की मौत हो गई। Sdrf की टीम ने आज सुबह दो घंटे तक डीप डाइविंग कर एक बच्चे का शव बरामद किया। एक का शव पहले ही बरामद कर लिया गया था। पूरा मामला अमलेश्वर थाना क्षेत्र का है।

ग्राम जमराव के 6 नाबालिग दोस्त नदी में नहाने गए थे। इस दौरान दो बच्चे नदी के तेज बहाव में बह गए। बच्चो को डूबता देख बाकी चार बच्चों ने शोर मचाया और लोगों को इसकी सूचना दी। घटना की सूचना पर एस.डी.आर.एफ की टीम मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू की।
आज सुबह डीप डाइविंग अनुभवी जवान इंद्रपाल यादव, राजकुमार यादव ने दो घंटे तक डीप डाइविंग कर रायपुर बजरंग नगर वार्ड 37 निवासी 16 वर्षीय आशीष सरोज पिता पंकज सरोज के शव को बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया। दूसरे 15 वर्षीय बच्चे यशवन्त हरपाल के शव को पहले ही बरामद कर लिया गया था।

