महिला महाविद्यालय भिलाई में दो दिवसीय नेशनल सेमिनार: कॉमर्स डिपार्टमेंट और IQAS के तत्वाधान में हुआ आयोजन… प्राचार्या डॉ. संध्या मदन मोहन ने दिया उदघाटन भाषण

भिलाई। भिलाई महिला महाविद्यालय, भिलाई में वाणिज्य विभाग एवं आईक्यूएएस के तत्वाधान में 2 दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्टी का आयोजन 23 एवम 24 अप्रैल 2024 को किया गया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिवस 23 अप्रैल 2024 को दोपहर 12:30 बजे उद्घाटन सत्र के साथ राष्ट्रीय सेमिनार शुरू हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत संरक्षक एवं प्राचार्या डॉ. संध्या मदन मोहन के प्रेरणादायक उदघाटन भाषण से हुई। रिसोर्स पर्सन डॉ. शिखा गुप्ता, सेबि स्मार्टस,आरपी-एनसीडीएक्स जो एनसीडीएक्स के स्मार्ट ट्रेनर हैं, ने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से उत्कृष्ट व्याख्यान दिया।

पहले दिन उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार के ट्रेडिंग टाइटन्स : अर्थव्यवस्था पर प्रभाव का अनावरण के बारे में जानकारी दी और यह सत्र एनसीडीईएक्स, मुंबई के सहयोग से भिलाई महिला महाविद्यालय, भिलाई (बी.ई.टी. द्वारा संचालित) के वाणिज्य एवं आईक्यूएसी विभाग द्वारा प्रायोजित था। दूसरे दिन 24 अप्रैल 2024 को सेबी स्मार्ट , आरपी – एनसिडीईएक्स द्वारा प्रायोजित सूचित निवेश के लिए कमोडिटी और डेरिवेटिक बाजारों को नेविगेट करने पर सेमीनार था। समापन सत्र की शुरुआत दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी की समीक्षा के साथ हुई। सेमिनार में कुछ प्रतिभागियों ने अपने विचार व्यक्त किये। अंत में वक्ता और प्रतिभागियों द्वारा एक संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया।

संयोजक एवं वाणिज्य विभाग की अध्यक्ष डॉ. भारती वर्मा ने सेमिनार के संबंध में संक्षिप्त जानकारी प्रस्तुत की। इस दो दिवसीय सेमिनार का संचालन सह-संयोजक एवं सहायक प्रोफेसर वाणिज्य डॉ. एम. माधुरी देवी ने किया। कार्यसमिति के सदस्य रूप में डॉ. राजश्री शर्मा, डॉ. निधि मोनिका शर्मा और डॉ. अल्पना शर्मा मौजूद रहीं। राष्ट्रीय सेमिनार के लिए 76 प्रतिभागियों का पंजीयन किया गया था। एवं 53 प्रतिभागियों ने भाग लिया सेमिनार में भिलाई महिला महाविद्यालय की फैकल्टी और छात्राएं भी शामिल हुईं। समापन समारोह में भिलाई महिला महाविद्यालय के समस्त समुदाय की ओर से प्राचार्या डॉ. संध्या मदन मोहन द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक...

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,...

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार...

दुर्ग में इबोला वायरस को लेकर अलर्ट, विदेश से...

दुर्ग। दुनिया के सबसे खतरनाक वायरसों में शामिल इबोला को लेकर दुर्ग जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। कांगो, इथोपिया और युगांडा जैसे इबोला...