छत्तीसगढ़ में दो नशे के सौदागर गिरफ्तार: रायपुर एयरपोर्ट में इंदौर की NCB टीम ने पकड़ा…एक लड़का और एक लड़की अरेस्ट; इतना ग्राम ड्रग्स जब्त…

छत्तीसगढ़ में दो ड्रग्स पेडलर गिरफ्तार: रायपुर एयरपोर्ट में NCB ने पकड़ा… इंदौर से ट्रैक कर रही थी टीम नीचे जानिए पूरा मामला

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं। मध्यप्रदेश के इंदौर से आई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम ने रायपुर में नशीला मॉर्फिन पाउडर के साथ 2 नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार संदीप चंद्राकर और दीप्ति रानी भारद्वाज को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से हिरासत में लिया है। दोनों आरोपियों के पास से 4 ग्राम मॉर्फिन पाउडर जब्त कर लिया गया है।

गौरतलब है की नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम इंदौर से ही दोनों आरोपियों को ट्रैक कर रही थी। दोनों आरोपी ड्रग्स को डाक के जरिये गोवा भेज रहे थे। NCB की टीम ने दोनों आरोपियों को रायपुर के देवेंद्र नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...

सेलुद के पूर्व उप सरपंच ने फांसी लगाकर की...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक...

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...