दुर्ग में दो महिला डॉक्टर होंगी बर्खास्त: औचक निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर ने सेवा समाप्ति के दिए निर्देश… सिर्फ दो घंटे के लिए लिए आती थी अस्पताल

दुर्ग। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने जिला चिकित्सालय दुर्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आर्थाे ओपीडी सर्जरी ओपीडी, ईएनटी ओपीडी आई ओपीडी, एवं मेडिसिन ओपीडी में, विशेषज्ञ उपलब्ध मिले। मानसिक ओपीडी एवं स्किन ओपीडी में विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं थी।

मानसिक ओपीडी में कलेक्टर द्वारा स्टॉफ से विशेषज्ञ के ओपीडी में आने एवं जाने के संबंध में पूछताछ किये जाने पर बताया गया कि मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. आंकाक्षा गुप्तादानी जब से जिला चिकित्सालय दुर्ग में सेवाये दे रही। तब से प्रतिदिवस 10:00 से 10:15 के बीच ओपीडी में उपस्थित होती है एवं 12:00 से 12:15 के मध्य ओपीडी से चली जाती है साथ ही सायंकालीन ओपीडी में नहीं आती है।

चर्म रोग ओपीडी में चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. पूजा पाण्डेय उपलब्ध नहीं थी। जिसके संबंध में कलेक्टर द्वारा ओपीडी में उपस्थित स्टॉफ से उनके आने एवं जाने का समय पूछने पर उनके द्वारा बताया गया है कि चर्म रोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय में जब से अपनी सेवायें दे रही है। तब से प्रतिदिवस ओपीडी में 09.40 बजे के बाद उपस्थित होती है तथा दोपहर 12.00 बजे ओपीडी से चली जाती हैं। साथ ही सायंकालीन ओपीडी में नहीं आती है तथा नान ईडीएल दवाईयों को मरीजों की पर्ची में लिखा जाता है जिसे एक निर्धारित दवा दुकान से खरीदने के लिये कहा जाता है।

कलेक्टर द्वारा निर्देश दिये गये है समस्त विशेषज्ञ / चिकित्सा अधिकारी द्वारा बायोमेट्रिक मशीन पर अपनी उपस्थित दर्ज की जानी है। बायोमेट्रिक मशीन द्वारा जनरेटर रिर्पाेट के आधार पर ही वेतन का भुगतान किये जाने के निर्देश दिये गये है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

लालमैदान में सजेगा मां जगदंबा का भव्य दरबार :...

भिलाई। पावर हाउस स्थित लालमैदान में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 की तैयारियों के बीच लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के...

SBI कियोस्क में 10 साल तक खाताधारकों के पैसों...

धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में बैंक खाताधारकों से कथित धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

सरकारी अस्पतालों पर आमने-सामने होंगे बैज-जायसवाल? : PCC चीफ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में नेताओं के बीच खुली बहस को लेकर नया मुकाबला सामने आया है। पीएम आवास के मुद्दे पर भूपेश बघेल...

‘आधा दर्जन से ज्यादा पूर्व विधायक संपर्क में’ :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से करीब दो साल पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष...