CG – सड़क हादसे में दो दोस्तों की हो गई मौत: शादी समारोह से दोनों लौट रहे थे वापस… अज्ञात वाहन ने मार दी टक्कर… मौके पर ही हो गई मौत, दोनों का शव एक-दूसरे से 20 मीटर की दूरी पर मिला

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक्सीडेंट के मामले कम हो ही नहीं रहे है। हाल ही में सक्ती जिले में भी दुर्घटना का मामला सामने आया है। जिसमे दो दोस्तों की मौत हो गई है। जिले के फागुराम चौकी क्षेत्र के तौलीपाली गांव के पास देर रात हुए सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। दोनों दोस्त बाइक पर सवार होकर चंद्रपुर के एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

चौकी प्रभारी वीरेंद्र मनहर ने बताया कि तौलीपाली मेन रोड पर देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को अपनी चपेट में लेते हुए कुचल दिया और ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। दोनों दोस्तों गणेश और रणजीत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों चंद्रपुर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। देर रात लौटते हुए वे सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शव को मालखरौदा सीएचसी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। गुरुवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने मुआवजे की राशि की मांग को लेकर चक्काजाम भी किया। चौकी प्रभारी वीरेंद्र मनहर ने बताया कि दुर्घटना में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। दोनों युवकों का शव एक-दूसरे से 20 मीटर दूर मिला है। एक युवक का शरीर वाहन के पहिये से कुचला हुआ है। दूसरे युवक के सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई।

मृत युवकों की पहचान गणेश सिदार (28 वर्ष) निवासी झाराडीह और रणजीत सिदार (35 वर्ष) थाना खरसिया रायगढ़ जिला निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है। दोनों मृतक के परिजनों को 25-25 हजार रुपए की तत्काल आर्थिक सहायता दी गई है। मृतक गणेश सिदार ड्राइवर था, वहीं रणजीत किसान था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...