CG – तालाब में नहाने गयी थी दो नाबालिक लड़कियां: डूबने से हो गयी मौत, गांव में पसरा मातम

CG

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र से एक बड़ी दुर्घटना सामने आई है। दो नाबालिग लड़कियों की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है की दोनों लड़कियां नहाने के लिए गई थीं, इस दौरान ये हादसा हो गया। मृतक लड़कियों की उम्र करीब 10 से 11 साल के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से दोनों के शव बरामद किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना खोड़री गांव की है। बताया जा रहा है कि दो नाबालिग बच्चियां नहाने के लिए गांव के तालाब में पहुंची थी। नहाने के दौरान पहले एक बच्ची डूबने लगी, उसे बचाने के लिए दूसरी बच्ची पानी में कूदी और वो भी डूबने लगी। थोड़ी देर में दोनों गहरे पानी में समा गई। इधर, जैसे ही घटना की लगी तो परिजना और ग्रामीण बड़ी संख्या में तालाब पहुंचे। ग्रामीणों ने गहरे पानी से दोनों बच्चियों के शव को निकाल लिया गया है।

गांव में एक साथ दो लड़कियों की मौत से मातम पसरा है। वहीं, इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

डबल मर्डर का खुलासा : 65 साल का आरोपी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज...