मुठभेड़ में 12 लाख के दो इनामी नक्सली ढेर, AK-47 समेत विस्फोटक सामग्री बरामद

कोंडागांव. मुठभेड़ में सुरक्षा बल के जवानों ने 12 लाख के दो खूंखार नक्सलियों को मार गिराया है. घटना स्थल से नक्सलियों के शव और हथियार भी बरामद किया गया है. यह मुठभेड़ कोंडागांव जिले के मरकाम पाल में देर रात हुई. इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है. इसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक अक्षय कुमार ने की है.

जिला कोंडागांव-नारायणपुर के सीमा से सटे किलम -बरगुम क्षेत्र के जंगलों में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर कोंडागांव DRG/Bastar Fighters टीम माओवादी विरोधी अभियान पर 15 अप्रैल को निकली थी. अभियान के दौरान शाम को सुरक्षा बल और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में अब तक दो नक्सली कैडरों के शव बरामद हुए हैं.

मुठभेड़ में पूर्वी बस्तर (East Bastar Division) का खूंखार माओवादी कमांडर DVCM हलदर एवं ACM रामे को मार गिराने मे सुरक्षा बलों को कामयाबी मिली है. मारे गये माओवादी पर 8 लाख एवं 5 लाख कुल 13 लाख का इनाम घोषित था. मुठभेड़ स्थल से 01 नग AK-47 Rifle एवं अन्य हथियार, विस्फोटक व माओवादी सामग्री बरामद की गई है. इलाके में सर्च अभियान जारी है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...