भिलाई में रफ्तार का कहर : तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

दुर्ग। भिलाई में रविवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। चंद्रा मौर्या चौक पर एक नशे में धुत कार चालक ने बाइक और स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक और स्कूटी दोनों हवा में उछल गए। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को सुपेला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 17 वर्षीय नूर और 55 वर्षीय मनोहर को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल सलीम की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार नूर और सलीम एसी बनाने का काम करते थे और एक ही स्कूटी पर सवार थे। वहीं मनोहर पेशे से बीमा एजेंट थे और बाइक चला रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी कार चालक सागर जायसवाल नशे में धुत था। वह भिलाई की आम्रपाली कॉलोनी का रहने वाला है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

मामले में सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी चालक सागर जायसवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी की मेडिकल जांच कराई जा रही है। जांच में नशे की पुष्टि होने पर उसके खिलाफ अतिरिक्त धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...