CG – दो पुलिसकर्मी सस्पेंड: आम लोगों से करते थे वसूली… शिकायत सही मिलने पर SP अंकिता ने की सख्त कार्रवाई… दोनों को किया सस्पेंड

दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दो पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। दोनों पर आरोप था की दोनों आम लोगों से वसूली करते थे। जिसके बाद दोनों पुलिसकर्मियों को एसपी अंकिता शर्मा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। ये कार्रवाई दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ मिली शिकायत के बाद की गई है। निलंबित पुलिसकर्मियों के नाम प्रधान आरक्षक अजलय प्रताप और आरक्षक मनोज लहरे है।

दरअसल सक्ती थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक अजय प्रताप कुर्रे और आरक्षक मनोज लहरे के खिलाफ एसपी अंकिता शर्मा को शिकायत मिली थी, उन दोनों ने हरदी गांव के लोगों से पैसे लिये हैं। कमाल की ये बात ये है कि इन दोनों ने पैसे अपने अकाउंट में मंगाये थे। शिकायत की गंभीरता को देख एसपी अंकिता शर्मा ने मामले की जांच के लिए सक्ती एसडीओपी को निर्देश दिया।

जांच प्रतिवेदन में दोनों कांस्टेबलों के खिलाफ मिली शिकायत सही पायी गयी, जिसके बाद दोनों कांस्टेबल को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। दोनों को सस्पेंशन अवधि में रक्षित केंद्र सक्ती अटैच किया गया है। एसपी अंकिता शर्मा ने अपने आदेश में कहा है कि अपने पदीय गरिमा के खिलाफ स्वेच्छाचारिता, अनुशासनहीनता व संदिग्ध आचरण पाये जाने के फलस्वरूप पदस्थ प्रधान आरक्षक अजय प्रताप कुर्रे और आरक्षक मनोज लहरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र सक्ती अटैच किया जाता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...