दो बहनों को आपस में ही हो गया प्यार, अचानक भागकर रचा ली शादी, मचा बवाल, जानें फिर क्या हुआ…

नई दिल्ली। दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के दनकौर में दो बहनों का आपस में शादी करने का मामला सामने आया है. 20 अप्रैल को ग्रेटर नोएडा के दनकौर से एक युवती गायब हो गई थी. गायब होने के बाद युवती को परिजनों ने काफी तलाशा लेकिन कहीं नहीं मिली. थक हार कर परिजनों ने दनकौर थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया.

एक ओर ग्रेटर नोएडा से युवती गायब हुई ठीक उसी दिन दिल्ली में भी एक युवती गायब पाई गई. घटना अंबेडकर नगर थाने की है. युवती के परिजनों ने गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज करवा दी. दरअसल गायब हुई दोनों लड़कियां बहनें हैं. दोनों के गायब होने से परिजन काफी परेशान थे. दिल्ली और ग्रेटर नोएडा की पुलिस दोनों युवतियों को ढूंढ रही थी. उधर दोनों युवतियों ने दिल्ली के एक मंदिर में छुप कर शादी कर ली.

दो बहनों ने की आपस में शादी
दोनों युवतियां शादी के बाद किराए का मकान लेकर दिल्ली में ही रह रही थीं. दनकौर पुलिस ने गायब हुई युवती को ढूंढ निकाला और पाया कि लड़की की वेशभूषा में रह रही थी. दिल्ली से गायब हुई युवती लड़के के वेशभूषा में रह रही थी. पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया. पूछताछ में उन्होंने अपनी मर्जी से शादी करने की बात की और बताया कि साथ रहना चाहती हैं.

नहीं मानी परिजनों की बात
दोनों युवतियों को बरामद करने के बाद पुलिस थाने ले कर आई. परिजनों ने दोनों को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन दोनों ने बताया कि एकसाथ ही रहेंगी. दोनों बालिग हैं और दोनों एक दूसरे के साथ रहना चाहती हैं. उसके बाद पुलिस ने दोनों युवतियों की मर्जी से उन्हें एक रिश्तेदार के घर भेज दिया.

मामले में दनकौर थाने के निरक्षक राधा रमण सिंह ने बताया कि दोनों युवतियां बालिग हैं और समलैंगिक भी हैं. उन्होंने शादी कर ली है और अपनी इच्छा से एक दूसरे के साथ रह रही हैं. इसलिए उन्हें उनके परिचित के पास सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पहचान से परे मान्यता: मुस्लिम पुरस्कार विजेता और भारत...

नई दिल्ली। हर साल भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की घोषणा मात्र प्रतिष्ठित नामों की सूची नहीं होती। यह राष्ट्र की प्राथमिकताओं, मूल्यों और...

फार्म हाउस में खूनी विवाद : पत्नी की पिटाई...

दुर्ग: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के मोहन्दी गांव में पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर मारपीट करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

सटीक कार्रवाई जो कहानी बयां करती है : ऑपरेशन...

नई दिल्ली। 7 मई 2025 की रात को भारतीय वायु सेना ने एक सैन्य अभियान चलाया जो ठीक 23 मिनट तक चला। इस दौरान,...

AAP में बड़ी बगावत: राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा...

नई दिल्ली/रायपुर: आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर अब तक का सबसे बड़ा राजनीतिक विस्फोट हुआ है। पार्टी के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद...