भिलाई के दो अंडर ब्रिज का हुआ नामकरण: विद्यारतन भसीन और भजनसिंह निरंकारी के नाम पर रखा गया नाम… जानिए कौनसा अंडर ब्रिज क्या कहलाएगा?

भिलाई। भिलाई निगम की MIC मीटिंग में सोमवार को अहम फैसले लिए गए। महापौर परिषद की बैठक महापौर नीरज पाल के अध्यक्षता में आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, उपायुक्त नरेन्द्र कुमार बंजारे तथा परिषद के सदस्यो के बीच संपन्न हुआ। परिषद के समक्ष 25 प्रस्ताव विचार हेतु रखे गये थे। जिसमें प्रमुख रूप से आकाश गंगा सुपेला अंडर ब्रिज का नामकरण पूर्व विधायक, महापौर स्व. विद्यारतन भसीन, नेहरू नगर अंडर ब्रिज का नाम पूर्व विधायक स्व. भजनसिंह निरंकारी के नाम से रखने का प्रस्ताव पारित किया गया।

जोन क्रमांक 2 में खेल निर्मित मैदानो का रखरखाव एवं सधारण हेतु खेल संघो के माध्यम से कराये जाने हेतु प्रस्ताव बनाकर अगले महापौर परिषद में रखने हेतु कहा गया। राजस्व अधिकारी के पद पर पदोन्नति के संबंध में सलाहकार समिति के माध्यम से परीक्षण कर आगामी बैठक में पुनः प्रस्तुत करने हेतु सुझाव दिया। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत आने वाले सभी जोन एवं वार्डो में स्कोप ऑफ वर्क के अंतर्गत नाली, सड़क, बाजार, तिपहीये रिक्शा/ई-रिक्शा से आवासीय एवं व्यावसायिक क्षेत्र में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण तथा अन्य कार्य के लिए आधारित निविदा के संबंध में तीन माह के लिए टेण्डर को बढ़ाये जाने हेतु स्वीकृत किया। चर्चा के दौरान प्राप्त सफाई से संबंधित अन्य सुझाव के साथ स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में महापौर परिषद के सदस्य लक्ष्मीपति राजू, सीजू एन्थोनी, आदित्य सिंह, संदीप निरंकारी, साकेत चंद्राकर, लाल चंद वर्मा, मन्नान गफ्फार खान, चंद्रशेखर गंवई, रीता सिंह गेरा, मालती ठाकुर, मीरा बंजारे, नेहा साहू की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...