CG में “उड़ता पंजाब” ड्रग्स तस्कर गैंग पकड़ाया: ओडिशा से पंजाब जाते जशपुर में पुलिस ने धर दबोचा… ‘गुड लक जैरी’ फिल्म की तर्ज पर महिलाओं का सहारा लेकर पुलिस के आंखों में धूल झोंकने का प्रयास पर पुलिस निकली स्मार्ट, 5 गिरफ्तार

जशपुर। जशपुर पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब राज्य के पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 2 महिलाएं भी शामिल है। जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘गुड लक जैरी’ की तर्ज पर, आरोपी महिलाओं के आड़ में ड्रग्स तस्करी करने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने गांजा तस्करों का पर्दाफाश करते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है। तस्करी के आरोप में पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनके पास से 26 किलो 330 ग्राम गांजा और तस्करी में प्रयुक्त होंडा जैज कार बरामद की गई है। जिसकी कुल कीमत लगभग 3 लाख रुपये आंकी गई है।

ये आरोपी संबलपुर से गांजा लाकर पंजाब ले जा रहे थे। जशपुर SP शशि मोहन सिंह ने भिलाई टाइम्स को बताया कि, पुलिस को गुमराह करने आरोपियों ने अपने साथ दो महिला तस्करों को साथ रखा था ताकि पुलिस उन्हें परिवार समझ कर उनपर शक न करें। दरहसल 10 अक्टूबर 2024 को जशपुर पुलिस अधीक्षक को मुखबीर से सूचना मिली कि कुछ लोग होंडा जैज कार में भारी मात्रा में गांजा तस्करी कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर चौकी उपरकछार और थाना तपकरा पुलिस ने नाकाबंदी की और कार को रोका। कार की तलाशी लेने पर सीट के नीचे और डिक्की में छुपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह मादक पदार्थ संबलपुर से तस्करी कर पंजाब ले जा रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं :-

  1. कपिल कुमार (26) निवासी सानेवाल, लुधियाना
  2. संदीप सिंह (27) निवासी रायपुरबेट, लुधियाना
  3. राजेष कुमार (21) निवासी सानेवाल, लुधियाना
  4. कीरती देवी (24) निवासी सानेवाल, लुधियाना
  5. तान्या कुमार (19) निवासी गोविन्दगढ़, लुधियाना

गिरफ्तारी के बाद चौकी उपरकछार में आरोपियों के खिलाफ धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि तस्करों ने महिलाओं को अपने दल में शामिल किया था, क्योंकि पुलिस आमतौर पर महिलाओं पर संदेह नहीं करती है। पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम को नगद इनाम देने की घोषणा की है और कहा कि गिरफ्तार सभी आरोपी पंजाब के हैं। इनका किसी संगठित अपराध से संबंध है या नहीं, इसकी जांच जारी है। जशपुर पुलिस नशे के खिलाफ अपनी कार्रवाई लगातार जारी रखेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...

छात्रों से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में...

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य को छात्रों से मारपीट, अभद्र भाषा के इस्तेमाल...

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...