NJCS की मीटिंग में गए नेता पर उज्जवल दत्ता का करारा तंज, बोले-कर्मियों की आशाओं पर NJCS ने फेरा पानी, नई तारीख के साथ TA-DA लेकर आ रहे हैं

भिलाई। बीएसपी कर्मचारियों सहित सभी सेल कर्मचारी वेज रिवीजन के नाम पर छलने के बाद आज बोनस संबंधी एनजेसीएस मीटिंग से एक सम्मानजनक बोनस पाने की आशा लगाए हुए थे, लेकिन मीटिंग बिना किसी निष्कर्ष के समाप्त हो गई और एनजेसीएस नेता एक नई तारीख लेकर वापस आ रहे हैं।

बीएसपी वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष उज्जवल दत्ता ने कहा कि एनजेसीएस नेता एक बार फिर एक असफल एनजेसीएस मीटिंग करके अपना टीए-डीए लेकर आ रहे हैं। जब सभी कर्मचारी एक बोनस फार्मूला बनाकर उस फार्मूला के तहत ही बोनस दिए जाने की माँग कर रहे हैं,

तो फिर ये एनजेसीएस नेता क्यों कोई भी बोनस फार्मूला नहीं बनाना चाहते? जबकि पिछले वर्ष बोनस समझौते में इस वर्ष एक बोनस फार्मूला बनाने और उसके अनुसार ही बोनस दिए जाने का सेल प्रबंधन और एनजेसीएस नेताओं ने करार किया था। फिर भी नए बोनस फार्मूला पर सेल प्रबंधन और एनजेसीएस नेताओं की चुप्पी क्यों है?

बीएसपी वर्कर्स युनियन अध्यक्ष ने आगे कहा कि पिछले साल के सेल के 16039 करोड़ के लाभ के आधार पर अधिकारियों को निर्विवाद 800 करोड़ रुपये पीआरपी के रूप में मिल जाएगा, लेकिन बीएसपी कर्मचारियों को ये एनजेसीएस नेता उनका हक का बोनस नहीं दिला पा रहे है,

जबकि इन एनजेसीएस युनियनों को बीएसपी युनियन चुनाव में लगभग 90% बीएसपी कर्मचारियों का वोट मिला, लेकिन ये एनजेसीएस नेता फिर भी अपनी प्रबंधनपरस्ती में ही लगे हुए हैं और बीएसपी कर्मचारियों से दगा करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

श्री उज्जवल दत्ता ने कहा कि बीएसपी सहित सभी सेल कर्मचारियों को भी 800 करोड़ रुपये एक्सग्रेसिया (बोनस) और इंसेटिव के रूप में मिलना चाहिए। इस बार पहले एक ऐसा फार्मूला बनाया जाए जिसमें सभी कर्मचारियों को भी अधिकारियों की तरह ही कर पुर्व लाभ के 5% राशि को आधार बना कर एक्सग्रेसिया (बोनस) और इंसेटिव का भुगतान सुनिश्चित हो। इस फार्मूला में सेल को विगत वर्ष में हुए कर पुर्व लाभ, मैनपावर प्रोडक्टिविटी, उत्पादन एवं उत्पादकता, सुरक्षा प्रदर्शन को मुख्य मानक के रुप में रखा जाए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

झाड़-फूंक से शादी और बीमारी ठीक करने का झांसा,...

रायगढ़। झाड़-फूंक के जरिए शादी कराने और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया...

विधायक यशोदा वर्मा की कार से दो युवक घायल,...

खैरागढ़। दुर्ग जिले के बोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टेकापार के पास हुए सड़क हादसे में खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा की कार की चपेट में...

CG News : नदी में गिरी कार, एक ही...

अभनपुर। दिवाली का त्योहार मनाने रायपुर से अपने गृहग्राम पसौद जा रहे एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। अभनपुर क्षेत्र के टीला...

समोदा अफीम कांड का खुलासा करने वाले सरपंच ...

दुर्ग। जिले के चर्चित समोदा अफीम कांड का खुलासा करने में अहम भूमिका निभाने वाले सरपंच अरुण गौतम अब खुद जेल पहुंच गए हैं।...