CG में रिश्ते हुए शर्मसार: 9वीं की छात्रा से चाचा ने धमकी देकर कई बार बनाया जबरदस्ती संबंध… प्रेग्नेंट होने पर बिगड़ी तबीयत… तब हुआ मामले का खुलासा

9वीं की छात्रा से चाचा ने धमकी देकर कई बार बनाया संबंध

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई हैं। यहां एक चाचा ने अपनी नाबालिग भतीजी के साथ हैवानियत की है । 9वीं क्लास में पढने वाली इस छात्रा के प्रग्नेंट होने के बाद तबीयत खराब होने पर घटना की जानकारी घरवाालों को हुई। पीड़ित किशोरी की रिपोर्ट के बाद आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक 14 साल की लड़की से उसके ही चाचा निरापत बछाड़ ने कुछ महीने पहले जबरदस्ती रेप किया था। लड़की ने उसे रोका था। मगर वह नहीं माना। इसके बाद आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया था। ऐसे ही धमकी देकर वह लड़की से कई बार संबंध बनाता रहा। लड़की भी डर की वजह से चुप थी।

बताया गया कि कुछ दिन पहले लड़की की तबीयत बिगड़ गई। जिसके चलते उसकी मां उसे अस्पताल लेकर गई। जहां पता चला की लड़की गर्भवती है। इस पर परिजनों ने लड़की से पूछताछ की। तब उसने रो-रोकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी अपने परिजनों को दी। ये पता चलने के बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की थी।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी। मगर वह घर पर नहीं मिला। पुलिस को पता चला कि आरोपी घर से भागकर ट्रेन से कोलकाता जा रहा है। इस पर पुलिस ने स्टेशन जाकर भी तलाश की। लेकिन वो स्टेशन में भी नहीं मिला। इस बीच पुलिस को यह भी पता चला कि आरोपी बस से रायगढ़ की ओर किसी से बस से निकला है। जिसके बाद पुलिस ने उस बस का पीछा किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version