छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी भत्ता का शुभारंभ: युवाओं को मिलेगा 2500 रूपए प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता… मुख्यमंत्री बघेल के हाथों चार युवाओं को मिला स्वीकृति आदेश

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से प्रदेश में बेरोजगारी भत्ता योजना का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने चार पात्र बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता स्वीकृति आदेश भी प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बेरोजगारी भत्ता योजना को उन्होंने युवाओं के हित में विधानसभा सत्र में घोषणा की थी और आज वित्तीय वर्ष के पहले ही दिन उसे लागू भी कर रहे हैं ताकि पात्र युवा इसका लाभ ले सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक अप्रेल से बेरोजगारी भत्ते के लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अप्रेल माह के किसी भी दिन बेरोजगारी भत्ते के लिए पंजीयन करने और पात्र होने पर एक अप्रेल से ही बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा हमेशा बेरोजगार न रहें इसके लिए उनके रोजगार मूलक प्रशिक्षण देने की भी योजना बनाई गयी है। ताकि बेरोजगारी भत्ते का लाभ लेने वाले युवा प्रशिक्षण हासिल कर आने वाले समय में रोजगार भी हासिल कर सकें।

इस मौके पर कृषि मंत्री रवीन्द्र चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री ने युवा बेरोजगारों के लिए महत्वपूर्ण एवं महत्वकांक्षी योजना शुरू की है जो प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को अपना भविष्य संवारने का संबल मिलेगा। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू समेत विभागीय सचिव भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...