CG ने नेशनल लेवल में फिर लहराया परचम: केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ को किया सम्मानित…लक्ष्य से अधिक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स हुए ऑपरेशनालाइज; ये 12 तरह की सुविधाएं उपलब्ध…जानिए

  • टाइम से पहले हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स फंक्शनल करने का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ हुआ शामिल
  • केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे पर किया सम्मानित
  • UP के वाराणसीमें में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को मिला प्रमाण पत्र
  • CG में दिसंबर तक के लिए निर्धारित लक्ष्य से 62 अधिक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स को किया गया ऑपरेशनालाइज

वाराणसी, रायपुर। नेशनल लेवल में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा रविवार को छत्तीसगढ़ को समय-सीमा के पहले हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स फंक्शनल करने का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए सम्मानित किया गया। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे पर बनारस में आयोजित कार्यक्रम में इस उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ को प्रमाण पत्र प्रदान किया।

छत्तीसगढ़ ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स के संचालन के लिए दिसम्बर-2022 तक के लिए निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा सेंटर्स को फंक्शनल कर लिया है। छत्तीसगढ़ को कुल 4825 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्रों और शहरी स्वास्थ्य केंद्रों का उन्नयन कर हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर्स के रूप में संचालित करने का लक्ष्य मिला था। राज्य में अभी इस लक्ष्य से 62 अधिक यानि 4887 केंद्रों का संचालन हो रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने स्वास्थ्य विभाग एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ को इस उत्कृष्ट कार्य व उपलब्धि के लिए बधाई दी है। उन्होंने इसमें लगे विभागीय टीम की पीठ थपथपाते हुए उम्मीद जताई है कि प्रदेश में जल्दी ही सभी चयनित स्वास्थ्य केंद्रों का हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में उन्नयन कर लिया जाएगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक डॉ. पूनम सिसोदिया ने छत्तीसगढ़ की ओर से बनारस में यह सम्मान ग्रहण किया।

ये 12 तरह की सुविधाएं हैं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में…

  • प्रदेश के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स में लोगों को प्रसव पूर्व देखभाल व प्रसव
  • नवजात शिशु स्वास्थ्य एवं टीकाकरण
  • परिवार नियोजन एवं प्रजनन स्वास्थ्य
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं संचारी रोग व गैर-संचारी रोग स्क्रीनिंग एवं प्रबंधन
  • मानसिक स्वास्थ्य स्क्रीनिंग एवं प्रबंधन
  • सामान्य रोगों के लिए बाह्य रोगी देखभाल एवं प्रबंधन
  • आंख-नाक-कान-गला संबंधी सामान्य देखभाल
  • मुख स्वास्थ्य संबंधी देखभाल
  • वयोवृद्ध स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं
  • आपातकालीन चिकित्सा सुविधा जैसी 12 तरह की स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जा रही हैं।

लोगों को सेहत के प्रति जागरूक करने इन केंद्रों के माध्यम से योग एवं वेलनेस की गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं। प्रदेशवासियों को सार्वभौमिक प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) नियुक्त किए गए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की सोनम शर्मा का भारतीय टीम में चयन,...

भिलाई। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के लिए यह एक अत्यंत गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण है। भिलाई की प्रतिभावान खिलाड़ी सोनम शर्मा का चयन आगामी...

दुर्ग में 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा: शोरूम...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर 4 लाख 90 हजार रुपये की नगदी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों...

छात्रा से 14.50 लाख कैश और 450 ग्राम सोने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये नकद और करीब 450 ग्राम सोने के जेवर ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया...

विश्वास और ज्ञान का संगमः सशक्त, एकजुट और समृद्ध...

नई दिल्ली। विश्वास लोगों को मूल्य देता है। ज्ञान लोगों को कौशल देता है। बुद्धिमत्ता सिखाती है कि इन दोनों का उपयोग समाज के...