केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आ रहे है छत्तीसगढ़: 4 अप्रैल को पहुंचेंगे रायपुर, 5 को बस्तर पंडुम के समापन समारोह में होंगे शामिल

रायपुर। इस महीने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। 4 अप्रैल को देर शाम रायपुर पहुंचेंगे। 5 तारीख को बस्तर जाएंगे। वहां पर मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद बस्तर पंडुम के समापन समारोह में शामिल होंगे।

बता दें कि, 3 अप्रैल को बस्तर पंडुम का आगाज होगा। कार्यक्रम के पहले दिन कुमार विश्वास ‘बस्तर के राम’ कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। गृहमंत्री शाह ‘बस्तर पंडुम’ समापन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद संभाग के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। फिर उनके साथ भोजन करेंगे।

इसके बाद वे जवानों के साथ बैठक करेंगे। हाल ही में हुए मुठभेड़ में मिली सफलता के बाद विभिन्न रणनीतियों पर भी चर्चा हो सकती है। गृहमंत्री शाह रायपुर वापसी के बाद वहां पर भी बड़ी प्रशासनिक बैठक लेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...