कल राजनांदगांव आ रहे केंद्रीय जल शक्ति मंत्री पाटिल: इन दो गांवों में शानदार कार्यक्रम, देखिए उनका मिनट-टू-मिनट शेड्यूल…

रायपुर। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल 28 सितम्बर को राजनांदगांव दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 10 बजे रायपुर एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर द्वारा रवाना होकर सुबह 11 बजे पीटीएस हेलीपेड राजनांदगांव पहुंचेंगे। सुबह 11.10 बजे पीटीएस हेलीपेड से वाहन से सड़क मार्ग से प्रस्थान कर सुबह 11.20 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बरगा में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री पाटिल ग्राम बरगा में परकोलेशन टैंक साईट, स्वच्छता लक्षित इकाई (सीटीयू), जिला प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण करेंगे एवं फिकल स्लज मशीन का शुभारंभ कर कचरा संग्रहण के लिए ट्रायसाईकल प्रदान करेंगे। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री दोपहर 12.45 बजे ग्राम बरगा से डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम अमलीडीह के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 1.10 बजे ग्राम अमलीडीह में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का निरीक्षण करेंगे एवं स्वच्छता दीदीयों से चर्चा करेंगे।

पाटिल दोपहर 1.25 बजे ग्राम अमलीडीह से प्रस्थान कर दोपहर 1.50 बजे सर्किट हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे। दोपहर 2.30 बजे से 2.45 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। इसके बाद केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल दोपहर 3 बजे पीटीएस हेलीपेड राजनांदगांव से रायपुर के लिए रवाना होंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में 10 हजार युवाओं के लिए रोजगार का...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार की ओर से रायपुर में 7 और 8...

हाईकोर्ट में पुलिस भर्ती की 100 मीटर दौड़ के...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती के शारीरिक दक्षता परीक्षण के दौरान 100 मीटर दौड़ का समय दर्ज किए जाने को लेकर दायर याचिका पर...

छत्तीसगढ़ में SIR को लेकर सियासी घमासान, पूर्व मंत्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में Special Intensive Revision (SIR) को लेकर सियासी बहस तेज हो गई है। पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने SIR के बाद मतदाता...

दुर्ग में बड़ी कार्रवाई: हिस्ट्रीशीटर हरेराम प्रसाद 1 साल...

दुर्ग। जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दुर्ग पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई लगातार जारी...