केंद्रीय मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा: आज शाम को रायपुर आ रहे है शाह… रात 10 बजे तक चलेगी हाई लेवल मीटिंग… BJP की बड़ी बैठक में बनेगी रणनीति

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 5 जुलाई यानी आज रायपुर प्रवास पर रहेंगे। जारी शेड्यूल के मुताबिक वो शाम 5 बजे दिल्ली से सेना के विमान से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 6:50 पर वे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वो बीजेपी दफ्तर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के लिए रवाना होंगे। ठाकरे परिसर को छावनी को तब्दील किया जा रहा है। एयरपोर्ट से लेकर भाजपा कार्यालय तक 1500 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। यहां पर जहां प्रदेश के दिग्गज नेताओं के साथ चुनावी रणनीति बनेगी, वहीं सबकी क्लास लेकर प्रदेश में चल रही गुटबाजी को लेकर चर्चा करके इसको समाप्त कराया जाएगा।

चार स्तर पर हुए सर्वे की रिपोर्ट भी लेकर केंद्रीय मंत्री पहुंच रहे हैं। इस पर भी मंथन होगा। सिर्फ वही नेता बैठक में शामिल होंगे, जिनको बुलाया गया रात 10 बजे तक शाह बीजेपी नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। इसमें पीएम मोदी के कार्यक्रम की रुपरेखा पर चर्चा करने के साथ ही विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भी रणनीति पर मंथन किया जा सकता है। इसके बाद वो बीजेपी कार्यालय में ही रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन वो 10: 45 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

आपको बता दे की प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और सह प्रभारी नितिन नवीन पहले ही यहां पहुंच चुके हैं।

चुनावी दौर शुरू हो गया है: ओम माथुर
रायपुर एयरपोर्ट में केंद्रीय नेताओं के दौरे को लेकर ओम माथुर ने कहा कि चुनावी दौर शुरू हो गया है। बूथ स्तर तक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री मोदी का लगातार दौरा होगा। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे पर कहा कि रूटीन वाला प्रोग्राम है। संगठन रुप से दौरे पर आ रहे हैं। इसमें अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर कांग्रेस की तरफ से उठाए जा रहे सवाल पर कहा कि लोकतंत्र में हर नेता को अपना बात रखने का अधिकार है। प्रधानमंत्री आ रहे हैं तो उनसे भी अपेक्षा है। कोई गलत बात नहीं है।

डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कसा तंज
इससे पहले छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने केंद्रीय नेताओं के दौरे पर कहा कि बीजेपी नेता सरकारी मंच का दुरुपयोग करके चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं, जो अनैतिक है, अनुचित है। साढ़े 4 साल से बीजेपी के लोग नहीं दिखे अब जनता के बीच आ रहे हैं। अपना विश्वास लोगों में जताना चाहेंगे, लेकिन इससे कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। पीएम मोदी को लेकर डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि पीएम मोदी के मन की बात और बाकी बातें हम रोज सुनते हैं, लेकिन कुछ और कहना बाकी होगा तो वे आकर कहेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से तबाही पर CM साय ने...

रायपुर। नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से हुई जनहानि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने...

पेंशन कार्ड बनवाने के नाम पर PWD के सहायक...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में साइबर ठगों ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के 61 वर्षीय सहायक अभियंता को पेंशन कार्ड बनवाने का झांसा देकर...

IGKV में तीसरा पेपर लीक, विश्वविद्यालय ने पुलिस से...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) रायपुर में लगातार तीसरे पेपर लीक की पुष्टि हुई है। इस बार बीएससी कृषि प्रथम वर्ष के दूसरे...

Durg News : प्रदीप मिश्रा की कथा स्थल से...

दुर्ग। भिलाई की जयंती स्टेडियम में 17 से 23 अगस्त तक हुई सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा में भीड़ का...