केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह की मां का निधन: सांस लेने में थी तकलीफ… रेफर किया गया था अस्पताल… 75 साल की उम्र में तोड़ा दम, रेलवे मिनिस्टर का कार्यक्रम रद्द

रायपुर: सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह की मां का निधन हो गया है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल रेफर किया गया था। मगर अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मां ने 75 साल की उम्र में दम तोड़ा है।

रेणुका सिंह मूल रूप से कोरिया के पोड़ी बचरा गांव की रहने वाली हैं। उनकी मां कैलाश देवी यहीं रहती थीं। उनकी शुक्रवार सुबह तबीयत बिगड़ी थी। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। जिसके बाद उन्हें खड़गवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया था। यहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया था। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी जान चले गई।

केंद्रीय जनजातीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह की मां के निधन के बाद उनके कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया है। बताया जा रहा हैै कि रेणुका सिंह किसी काम के कारण शुक्रवार को रायपुर में ही थीं। अब खबर लगते ही वह कोरिया जिले के अपने गांव चले गई हैं। कैलाश देवी का अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम पोड़ी बचरा गांव में किया जाएगा।

रेलवे मिनिस्टर का कार्यक्रम हुआ रद्द

14 मई को अंबिकापुर में केंद्रीय रेल मंत्री कैलाश वैष्णव का एक कार्यक्रम था। यहां रेल मंत्री एक वर्चुअल कार्यक्रम में जुड़ने वाले थे। ये कार्यक्रम नई ट्रेनों के शुभारंभ से जुड़ा हुआ था।

इसके अलावा रेल मंत्री वर्चुअल ही रेलवे अधिकारियों की बैठक लेने वाले थे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह को भी शामिल होना था। लेकिन उनकी मां के अचानक निधन के बाद इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है।

Exit mobile version