रायपुर। पंडित रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में जिला स्तर पर 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह आयोजित किया गया है। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तोखन साहू संघ राज्यमंत्री, आवासन एवं शरही कार्य मंत्रालय भारत सरकार के कर कमलों से नगर पालिक निगम रिसाली के कर्मचारी चन्द्रपाल हरमुख स्टेनो एवं विकास यादव डाटा एन्ट्री ऑपरेटर को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

उत्कृष्ट कार्य के अंतर्गत चन्द्रपाल हरमुख स्टेनो द्वारा कार्यालयीन कार्याें के अलावा विशेष गहन पूनरीक्षण 2025-26 में बेहतर काम काज का संचालन, डेटा संकलन, ऑनलाईन अपलोडिंग एवं दावा आपत्ति सुनवाई में संलग्न कर्मचारियों से आवश्यक समन्वय स्थापित कर एस.आई.आर. कार्य में प्रभावी क्रियान्वयन के फलस्वरूप उन्हें सम्मानित किया जा रहा है।