13 मई को छत्तीसगढ़ आ रहे है केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान: डिप्टी CM और वित्त मंत्री चौधरी ने अधिकारियों की ली बैठक

रायपुर। केंद्रीय ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान 13 मई को अम्बिकापुर के दौरे पर आएंगे। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसी सिलसिले में आज उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सरगुजा संभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी, सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा, जशपुर विधायक रायमुनि भगत, नगर पालिक निगम अम्बिकापुर महापौर मंजूषा भगत, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, आयुक्त आवास एवं मनरेगा तारण प्रकाश सिन्हा, सरगुजा संभागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा, पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा दीपक कुमार झा, कलेक्टर विलास भोसकर, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल सहित सम्भाग के सभी जिला पंचायत सीईओ एवं आला अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...