छत्तीसगढ़ में ठगी का अनोखा मामला : शातिर ठगों ने महिला डॉक्टर को लगाया 62 लाख का चूना, पढ़िए पूरी स्टोरी…

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ में ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शातिर ठगों ने महिला डॉक्टर से 62 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी की है. आरोपियों ने दुबई से आए पार्सल में ड्रग्स का झांसा दिया, फिर खुद को सीबीआई अफसर बताया और ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कराए. मामले की शिकायत पर रेंज साइबर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, लिंक रोड मित्र विहार कालोनी निवासी बिषाखा डे सक्ति जिले के हसौद में निजी हॉस्पिटल में डाॅक्टर हैं. बीते 12 सितंबर को उनके मोबाइल में अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को मुंबई पार्सल आफिस का कर्मचारी बताते हुए कहा कि एक पार्सल मुंबई से दुबई के लिए बुक किया गया था, वह पार्सल कैंसल हो गया व उसमें पुलिस की वर्दी, एटीएम कार्ड, कीटामिन नामक ड्रग्स मिला है. इसे मुंबई कस्टम डिपार्टमेंट ने जब्त कर लिया है. उसने यह भी बताया कि उक्त पार्सल पर डाॅ. डे का आधार कार्ड, मोबाइल नम्बर व पता है. इस पर डाॅ. डे ने पार्सल के बारे में जानकारी नहीं होने की बात कही. इस पर उन्हें कहा गया मामला सीबीआई को सौंप दिया गया है.

इसके बाद सीबीआई अफसर बनकर उन्हें फोन किया गया और सामान व बैंक एकाउंट की जांच करने की बात कही गई. एकाउंट में जमा रकम उनके बताए गए बैंक खाते में भेजने व जांच के दो घंटे बाद उक्त रकम वापस कर देने की बात कही गई. डर से डाॅ. डे ने एकाउंट में जमा 61 लाख 93 हजार 720 रुपए रुपए बताए गए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया, लेकिन जब दो घंटे बाद भी पैसा वापस नहीं होने पर मोबाइल में कॉल किया तो मोबाइल बंद बताया. फिर उन्हें ऑनलाइन ठगी का अहसास हुआ. इसके बाद उन्होंने साइबर थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की. पुलिस ने बीएनएस की धारा 318, 4, 3, 5 एवं 66 डी, आईटी एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...