माइलस्टोन जूनियर में पेरेंट्स टीचर मीटिंग का अनोखा आयोजन: टीचर्स ने महीने भर की पढ़ाई को प्रक्टिकली सिखाया… बैंक, पोस्ट ऑफिस, हॉस्पिटल का बनाया गया डमी

भिलाई। माइलस्टोन जूनियर में शनिवार को अभिभावक और शिक्षक मिलन समारोह (पेरेंट्स टीचर मीटिंग) का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों को इस महीने में जो पढ़ाया व समझाया गया, उसका लाइव डेमोंस्ट्रेशन दिखाया गया। माइलस्टोन की डॉयरेक्टर डा. ममता शुक्ला के निर्देशन में और प्रिंसिपल हेमा गुप्ता के मार्गदर्शन में ये सब संभव हुआ। इस महीने की थीम थी “Neighbourhood” यानि हमारे पड़ोसी, बच्चों को ये समझाया गया कि हमारी जरूरतों के लिए और उसकी पूर्ति के लिए हमारे आस-पास क्या-क्या होता है। इसके बारे में बच्चों को समझाया गया और प्रत्येक स्थान को प्रदर्शित भी किया। माइलस्टोन के बच्चे ही वहाँ पर अपना प्रदर्शन प्रस्तुत कर रहे थे।

पेरेन्ट्स टीचर मीटिंग में बैंक, पोस्ट ऑफिस, हॉस्पिटल, पुलिस स्टेशन, सुपर मार्किट, कैफे, पार्क और ATM ये सभी स्थान क्यों जाते हैं ये इसके बारे में जानकारी दी गई। माइलस्टोन के बच्चों ने अपने अभिभावकों को विस्तार से समझाया। बच्चों ने बताया कि इनका हमारे जीवन में विशेष महत्व है। इसी महीने चंद्रयान ने चंद्रमा पर सफल लैंडिंग किया है। माइलस्टोन के बच्चों ने भी इस बात को समझते हुए अपने छोटे-छोटे हाथों से चंद्रमा बना कर फिर उसपर तिरंगा लहराया। माइलस्टोन की डायरेक्टर डॉ. ममता शुक्ला ने कहा कि, विचारों को कोई दूसरा प्रस्तुत नहीं कर सकता। माइलस्टोन अकादमी में हर कदम पर कुछ नया ज्ञान और मनोरंजन अपनी बांहे फैलाये खड़ा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

रायपुर में ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम: सुरक्षा बलों की...

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भावुक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। रायपुर जिला...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...