CG नाबालिग छात्र से अप्राकृतिक कृत्य: हॉस्टल में नाबालिग लड़के से हैवानियत… हॉस्टल के ही छात्रों ने किया ये गंदा काम… मां बोली – मेरे बेटे के साथ दुष्कर्म हुआ, सदमे में है

CG

डेस्क। छत्तीसगढ़ की राजधानी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। नवा रायपुर स्थित एक हॉस्टल में नाबालिग छात्र से दूसरे क्लास के छात्रों ने अप्राकृतिक कृत्य किया। इसकी शिकायत पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। आमानाका पुलिस ने 5 छात्र, हॉस्टल वार्डन और हॉस्टल प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पीड़ित नाबालिग की मां ने कहा कि उसके बेटे से दुष्कर्म हुआ है। उसका बेटा अभी भी सदमे में है। रात को सोने के दौरान अचानक उठकर वो चिल्लाता है कि मुझे छोड़ दो-मुझे छोड़ दो। मैं किसी को कुछ नहीं बताऊंगा। बच्चा बेहद डरा हुआ है।

महिला के मुताबिक इस घटना के बाद मकान मालिक घर खाली करने को कह रहा है। घटना के बाद पुलिस मेरे घर पहुंची थी और मुझे और मेरे बेटे को थाने ले जाया गया था। अब मकान मालिक कह रहा है कि आज तक हमारे घर और इस मोहल्ले में पुलिस नहीं आई। आप घर खाली कर दीजिए।

पीड़ित की मां ने बताया कि 15 सितंबर की शाम हॉस्टल वार्डन ने मुझे कॉल किया था कि मेरे बेटे की तबीयत खराब है। अगले दिन सुबह मैं उसे देखने गई। वार्डन ने कहा कि इसे घर ले जाओ। इसके बाद उसे मैं अपने साथ घर ले आई। मेरे बेटे को तेज बुखार था और उसकी आंखें सूजी हुई थी।

मां ने बताया कि 2 दिन तक घर में दवाई दी, लेकिन बच्चा कोई एक्टिविटी नहीं कर रहा था। बच्चा सिर्फ रो रहा था। जब मैंने खाने के दौरान बच्चे से पूछा तो उसने बताया कि हॉस्टल में 5 लोगों ने बाथरुम में उसके साथ गलत काम किया है।

बच्चे की मां ने बताया कि पहले घर आता था तो उछल कूद और एक्टिव रहता था। अब पहले जैसी एक्टिविटी नहीं करता है। मैंने हॉस्टल वार्डन से बातचीत की तो उन्होंने ने इस तरह की कोई भी घटना होने से इनकार कर दिया।

अगले दिन एकेडमी प्रबंधक ने भी मुझे कॉल कर कहा कि आपके बेटे के साथ कोई घटना नहीं हुई है। आप CCTV फुटेज देख लीजिए। हम अपने यहां के बच्चे को कुछ नहीं करेंगे। मामले में हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे।

पीड़ित की मां ने सरकार से गुहार लगाई कि, हॉस्टल प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई की जाए। पीड़ित नाबालिग की मां ने कहा कि जिस हॉस्टल में उनका बेटा पढ़ता है, वहां बड़ी संख्या में बच्चे रहते हैं। इस मामले में सरकार को जांच करनी चाहिए कि कहीं और बच्चों के साथ तो ऐसा नहीं हो रहा है।

CSP करण उइके ने बताया कि जिस हॉस्टल में बच्चा रहता था वहां की वार्डन और हॉस्टल प्रबंधन को इस बात की जानकारी थी। इस मामले में कोई एक्शन लेने के बजाय उन्होंने जानकारी छिपाकर रखी। मामले में वार्डन और हॉस्टल प्रबंधन की गिरफ्तारी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार में 30 से ज्यादा गायों की मौत से...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के नगर पंचायत लवन में बड़ी संख्या में गायों की मौत की खबर से हड़कंप मच गया है। जानकारी...

धमतरी में दिनदहाड़े बड़ी चोरी : ICU से 16...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में चोरी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इस बार चोरों ने किसी दुकान या मकान के बजाय...

अहिवारा विधायक डोमन लाल कोरसेवाड़ा का निधन : हैदराबाद...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की अहिवारा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राजमहंत डोमन लाल कोरसेवाड़ा का निधन हो गया। करीब 73 वर्षीय कोरसेवाड़ा...

धमतरी में धर्मांतरण के आरोपों पर बवाल : हिंदू...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में कथित धर्मांतरण को लेकर विवाद सामने आया है। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण के आरोप लगाते...