DPS भिलाई में बवाल : बच्ची के साथ यौन शोषण का आरोप, जवाब मांगने पहुंचे पैरेंट्स, स्कूल प्रबंधन ने कहा – ऐसी कोई घटना नहीं हुई

भिलाई। DPS भिलाई में आज पैरेंट्स ने जमकर बवाल किया। 5 साल की बच्ची के साथ यौन शोषण के आरोप पर सवाल का जवाब मांगने बड़ी संख्या में पालक स्कूल पहुंचे हैं। इस मामले को लेकर स्कूल प्रबंधन के साथ पालकों की बैठक जारी है। पुलिस भी मौके पर मौजूद हैं। वहीं स्कूल प्रबंधन ने पालकों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा, ऐसी कोई घटना स्कूल में नहीं हुई है।

घटना 5 जुलाई की बताई जा रही है। पुलिस टीम ने स्कूल में जाकर जांच की, लेकिन उसने भी ऐसी कोई शिकायत मिलने से इंकार कर दिया। बताया जा रहा कि शिक्षा विभाग की ओर से गठित जांच टीम ने भी इस मामले की जांच की है। हालांकि शिक्षा विभाग ने इस मामले में कुछ भी बताने से इंकार किया है। इधर एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने इस आशय की खबरों को भ्रामक बताया है।

बच्ची से नहीं हुआ है दुष्कर्म : एसपी

एसपी जितेंद्र शुक्ला का कहना है कि पुलिस ने मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए बिना किसी लिखित सूचना के ही अपराध इकाई की टीम से जांच कराई। परिजनों, बच्ची के क्लास टीचर, प्रधानपाठिका व आया तथा डॉक्टर से भी पूछताछ की गई। डॉक्टर ने बच्ची के साथ प्रथम दृष्टया कोई दुष्कर्म नहीं होना बताया। परिजनों ने इस मामले में किसी प्रकार की जांच नहीं चाहने का भी अनुरोध किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवीन शिक्षा सत्र का शुभारंभ, मंत्री गजेंद्र यादव ने...

दुर्ग। प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में मंगलवार से नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 का शुभारंभ उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। शाला प्रवेशोत्सव के अंतर्गत...

नगर पंचायत शिवनंदनपुर के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को अपने सूरजपुर प्रवास के दौरान नवनिर्मित नगर पंचायत शिवनंदनपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण...

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...