नई दिल्ली। यूपीएससी (UPSC) सिविल सर्विस मेन्स 2022 परीक्षा से जुड़ी बड़ी अपडेट है. दरअसल, यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने आज सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2022 का परिणाम जारी कर दिया. परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिटेट्स इसकी ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. यहां दी जा रही आसान प्रक्रिया के जरिए कैंडिडेट्स आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2022 का आयोजन 16 सितंबर से 25 सितंबर 2022 तक सब्जेक्टिव मोड में किया गया था. आयोग द्वारा इस परीक्षा को क्लियर करने वाले कैंडिडेट्स के रोल नंबर अपलोड कर दिए गए हैं.
ऐसे चेक करें UPSC CSE मेन्स 2022 रिजल्ट
कैंडिडेट्स सबसे पहले इसकी ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
इसके बाद रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
रिजल्ट पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक करें.
इस पीडीएफ को डाउनलोड करें और आगे के लिए प्रिंट आउट निकाल कर रख लें.
कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा
मेन क्वालिफाई करने वाले कैंडिडेट्स को इंटरव्यू/पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. इंटरव्यू में 275 अंक होंगे और इसमें न्यूनतम क्वालिफाई मार्क्स नहीं होंगे. इंटरव्यू में चयनित कैंडिडेट्स की नियुक्तियां आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, आईआरएस और आईआरटीएस समेत विभिन्न अखिल भारतीय सेवाओं और केंद्रीय सिविल सेवाओं के प्रशासनिक पदों पर की जाएंगी.
महत्वपूर्ण तारीखें
आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत – 2 फरवरी 2022
आवेदन प्रक्रिया की लास्ट डेट – 22 फरवरी 2022
आवेदन शुल्क जमा करने की लास्ट डेट – 22 फरवरी 2022
प्री एग्जाम डेट – 5 जून 2022
प्री एग्जाम एडमिट कार्ड जारी – 10 मई 2022
प्री एग्जाम रिजल्ट जारी – 22 जून 2022
सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2022 डेट्स 16 से 25 सितंबर 2022
सिविल सर्विस मेन्स एडमिट कार्ड जारी – 21 अक्टूबर 2022
सिविल सर्विस मेन्स रिजल्ट जारी – 6 दिसंबर 2022
