“चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है…” नवरात्रि में बम्लेश्वरी माता के दर्शन करने जा रहे पदयात्रियों के लिए दुर्ग पुलिस ने तैयार किया सेफ कॉरिडोर… कुम्हारी से अंजोरा तक पुलिस करेगी 24 घंटे पेट्रोलिंग; हेल्पलाइन नंबर और रूट प्लान जारी… देखिये

दुर्ग-भिलाई। शारदीय क्वार नवरात्रि 3 अक्टूबर से शुरू हो रही है। आस पास के जिलों से भक्त बम्लेश्वरी माता के दर्शन करने के लिए पदयात्रा करते है। इसी कड़ी में दुर्ग ट्रैफिक पुलिस डिपार्टमेंट ने नवरात्रि के अवसर पर, पदयात्रियों के लिए कुम्हारी से अंजोरा बाईपास तक सुरक्षित कॉरिडोर का निर्माण किया है। डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों और वाहन चालकों से यातायात पुलिस ने अपील भी की है। किसी भी प्रकार के सहायता के लिए पदयात्री हेल्पलाइन नंबर 9479192099 पर संपर्क कर सकते है।

दर्शन के लिए डोगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों और वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) ऋचा मिश्रा और उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) सतीष ठाकुर एवं सदानंद विंध्यराज के नेतृत्व में दुर्ग पुलिस ने कुम्हारी से अंजोरा बाईपास तक एक सुरक्षित कॉरिडोर बनाया है। इस कोरिडोर में सुरक्षा के दृष्टिकोण से 04 पेट्रोलिंग वाहन तैनात किए गए हैं, जो 24 घंटे पेट्रोलिंग करेंगे। पदयात्रियों को लाउड स्पीकर के माध्यम से बाएं चलने का निर्देश दिया जाएगा और किसी भी प्रकार की अवरोध उत्पन्न नहीं होने दिया जाएगा। इसके अलावा, अस्थायी पुलिस सहायता केंद्र भी बनाए गए हैं।

पदयात्रियों के लिए निर्धारित रूट:
कुम्हारी टोल प्लाजा – सिरसा गेट चौक – डबरापारा तिराहा – खुर्सीपार तिराहा – पावर हाउस अंडर ब्रिज – मुर्गा चौक – केंद्रीय एवेन्यू – सेक्टर-09 चौक – ठगड़ा बांध ओवर ब्रिज – जेल तिराहा – गौरव पथ – गांधी पुतला – पटेल चौक – गंजपारा – पुलगांव चौक – शिवनाथ नदी ब्रिज – अंजोरा बाईपास – राजनांदगांव से डोगरगढ़।

पदयात्रियों से अपील:

  • अपने बैग में रेडियम स्टिकर लगाएं और रिफ्लेक्टिव कपड़े पहनें।
  • सड़क के किनारे बाएं ओर चलें, वाहन चलने वाले सड़क पर ना चलें।
  • देर रात यात्रा प्रारंभ करने से बचें।
  • प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्ग पर ही चलें।
  • सड़क पर विश्राम ना करें।
  • सचेत होकर पदयात्रा करें।
  • हाईवे में सर्विस लेन का प्रयोग करें।
  • बायपास मार्ग का प्रयोग न करें।

वाहन चालकों से अपील:

  • देर रात यात्रा करने से बचें।
  • अधूरे नींद में वाहन ना चलाएं।
  • क्षमता से अधिक सवारी ना बैठाएं।
  • शराब या मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन ना चलाएं।
  • सड़क पर वाहन पार्क न करें।
  • निर्धारित डायवर्सन मार्ग का प्रयोग करें।
  • रात्रि के समय वाहन लोबीम (डिपर) पर चलाएं।
  • पदयात्रियों के थके होने के कारण सतर्क रहें और दुर्घटना से बचें।
  • माल वाहनों में सवारी न बैठाएं।