भिलाई के लिए गर्व की बात: G20 सम्मेलन में यूथ समिट की अध्यक्षता करेंगे भिलाई के सुयश पांडे… रूस में भारत का कर चुके है प्रतिनिधित्व; जानिए इनके बारे में…

भिलाई। भारत में इस साल प्रारंभ होने वाले G20 सम्मेलन, जिसकी मेजबानी भारत को मिली हैं, उसके अन्तर्गत डेमोक्रेसी एवं गवर्नेंस ट्रैक विषय पर अगले वर्ष आयोजित होने वाली Y20 की सभी समिट की अध्यक्षता भिलाई के सुयश पांडे करेंगे। जिसमें G20 ग्रुप के सभी देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। ये भिलाई के लिए गर्व की बात है।

कौन है सुयश पांडेय ?
वर्तमान में सुयश पांडे उच्चतम न्यायालय, दिल्ली में एडवोकेट हैं एवं एक लॉ कम्पनी के को फाउंडर हैं। सुयश की स्कूल शिक्षा राजनांदगांव एवं डी.पी.एस. दुर्ग में हुई है एवं उन्होंने हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, रायपुर से कानून की पढ़ाई की हैं।

रूस में भारत का कर चुके है प्रतिनिधित्व
सुयश 2017 में रूस में आयोजित हुए युवा विश्व सम्मेलन में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके है। वे हेमचन्द यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के पूर्व कुलसचिव एवं वर्तमान में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उतई के प्राचार्य डॉ. राजेश पांडे के सुपुत्र हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...