भिलाई वैक्सीनेशन अपडेट: कल शहर के इन इलाकों में वैक्सीन…इन कैंपों में लगवा सकते हैं बूस्टर डोज

भिलाई। शहर को कोरोना मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम क्षेत्र में वैक्सीन लगाने की मुहिम चलाई जा रही है। महापौर नीरज पाल के निर्देश पर विभिन्न वार्डों व स्वास्थ्य केंद्रों में वैक्सीन टीका लगाए जा रहे हैं। 13 मई को जोन 5 अंतर्गत वार्ड 61 में दुर्गा मंच एचएससीएल कॉलोनी, वार्ड 62 में शासकीय उमा विद्यालय सेक्टर 6, वार्ड 63 में उत्कल संस्थान सेक्टर 6, वार्ड 64 में नगर सेवा विभाग टीए बिल्डिंग, वार्ड 65 गुड़िचा मंच एवेन्यू, सतविजय ऑडिटोरियम सेक्टर 5 व हनुमान मंदिर के पीछे सड़क 18 सेक्टर 7, सहित पीएचसी जुनवानी खम्हरिया, यूपीएचसी कोसा नगर के पीछे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शास्त्री हॉस्पीटल सुपेला, पीएचसी वैशाली नगर, एसएचसी कुरूद, शहरी स्वास्थ्य केंद्र बैकुंठधाम, यूपीएचसी छावनी, पीएचसी खुर्सीपार व पीएचसी बापू नगर में 12-14 वर्ष, 18-100 वर्ष के लोगों को कोरोना वैक्सीन के प्रथम व सेकेंड डोज व 60 से पार लोगों को बूस्टर डोज लगाए जाएंगे। महापौर नीरज पाल एवं आयुक्त प्रकाश सर्वें ने अपील की है वैक्सीनेशन सेंटर में आवश्यक रूप से पहुंचकर वैक्सीन लगवाए और शहर को कोरोना मुक्त बनाएं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...