भिलाई के कारोबारी वैभव वीरवानी का निधन, रामनगर मुक्तिधाम में आज होगा अंतिम संस्कार

भिलाई। सुंदर नगर भिलाई निवासी एवं शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार से जुड़े वैभव वीरवानी का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से व्यापारिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वैभव वीरवानी, वरिष्ठ व्यवसायी राजेन्द्र वीरवानी (पप्पू) के पुत्र थे। उनके असामयिक निधन से परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों में गहरा दुःख व्याप्त है।

परिजनों द्वारा जारी शोक संदेश के अनुसार, दिवंगत वैभव वीरवानी की अंतिम यात्रा शुक्रवार 26 जून को शाम 4 बजे सुंदर नगर स्थित निवास से निकाली जाएगी, जो रामनगर मुक्तिधाम पहुंचेगी।

वैभव वीरवानी का परिवार शहर के कई प्रतिष्ठित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों जैसे Avon Home Appliances, Avon Electronics, Avon Gadgets, Girdhar Cloth Store, Compu World और Next Gen से जुड़ा हुआ है। उनके निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों, व्यापारिक संगठनों और परिचितों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

Exit mobile version