भिलाई। अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया गया है कि वैशाली नगर भिलाई निवासी पूज्य श्री सोमनाथ चावला जी का 5 जनवरी 2026 को उनके निवास स्थान ईडब्ल्यूएस-310, वैशाली नगर में स्वर्गवास हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
दिवंगत श्री चावला जी की अंतिम यात्रा 6 जनवरी 2026 (मंगलवार) को दोपहर 1:00 बजे उनके निवास स्थान से राम नगर मुक्तिधाम के लिए रवाना होगी।
शोकाकुल परिवार ने सभी शुभचिंतकों, रिश्तेदारों एवं परिचितों से विनम्र आग्रह किया है कि वे शोक सभा में सम्मिलित होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें।
शोकाकुल — समस्त चावला परिवार
