छत्तीसगढ़ में 26 को मनाया जाएगा वीर बाल दिवस: प्रतियोगिता के साथ होंगी कई गतिविधियां… PM मोदी के संदेश का होगा Live प्रसारण; जानिए डिटेल

  • युवाओं में राष्ट्र निर्माण के लिए योगदान का भाव एवं देश प्रेम के मूल्यों को स्थापित करने के उद्देश्य से होंगे कई आयोजन
  • संस्कृति मंत्रालय द्वारा ऑडियो-विजुअल की स्क्रीनिंग और डिजिटल प्रदर्शनी का आयोजन
  • प्रदेश में वीर बाल प्रतियोगिता के साथ होंगी कई गतिविधियां

रायपुर। देश में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जाएगा। देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी ये सेलिब्रेट किया जाएगा। इस अवसर पर सभी पंजीकृत बाल देखरेख संस्थाओं में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का प्रसारण किया जाएगा। इस अवसर पर संस्कृति मंत्रालय द्वारा बनाई गई ऑडियो-विजुअल की स्क्रीनिंग के साथ ही वीर बाल दिवस पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इस दौरान वीर बाल प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा। गौरतलब है कि वीर बाल दिवस श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पुत्रों के सर्वाेच्च बलिदान और साहस की स्मृति में मनाया जाता है।

छत्तीसगढ़ में वीर बाल दिवस को जोर शोर से मनाने की तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए सभी कलेक्टरों को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। वीर बाल दिवस के आयोजन के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, पंचायत, उच्च शिक्षा और नगरीय प्रशासन विभाग को नोडल एजेंसी बनाया गया है। गतिविधियों में एनवायके, एनएसएस, एनसीसी के वालेंटियर्स से मोबिलाईजेशन में सहयोग लेने भी कहा गया है।

प्रदेश में वीर बाल दिवस के अवसर पर जिला स्तर, नगर पालिका, वार्ड, ब्लॉक, ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इन गतिविधियों का उद्देश्य युवाओं और किशोरों, देश वासियों, महिलाओं में राष्ट्रनिर्माण के लिए योगदान एवं मूल्यों को स्थापित करना और सुदृढ़ बनाना है। इसके लिए गतिविधियों में विशेषकर स्वतंत्रता सेनानियों एवं प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) से पुरस्कृत पूर्व विजेताओं के अनुभवों को साझा किया जाएगा।

वीर बाल दिवस के पूर्व 22 एवं 23 दिसंबर को माई भारत पोर्टल पर किशोर लड़कियों और लड़कों का पंजीकरण और गतिविधियों को पोर्टल में अपलोड कराया जा रहा है। इस दौरान विकसित भारत हेतु शपथ लेने एवं वीर बाल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है, प्रतियोगिता में बहादुरी के विषय पर चित्रकला, पठन (सस्वर पाठ), गायन, कविता और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रिश्वतखोरों पर ACB का डबल अटैक, पटवारी और बिजली...

बिलासपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर जिले के रतनपुर और मस्तूरी क्षेत्र में दो...

प्रेम विवाह की सजा मौत! : पिता, चाचा और...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस बेटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी परिवार की...

भिलाई के कारोबारी वैभव वीरवानी का निधन, रामनगर मुक्तिधाम...

भिलाई। सुंदर नगर भिलाई निवासी एवं शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार से जुड़े वैभव वीरवानी का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन...

भिलाई टाइम्स के पत्रकार को कार से कुचलने की...

राजनांदगांव। शहर के सनसिटी क्षेत्र के पास बीती रात दो पत्रकारों के साथ हुई एक सनसनीखेज घटना ने कानून-व्यवस्था और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर...