फैसला ON THE SPOT: जब दृष्टि बाधित छात्रा बोली, पढ़ना चाहती हूं , पर पैसे नह… CM बघेल बोले- बेटा स्मार्ट फोन और टेप रिकॉर्डर खरीदो, मैं तत्काल डेढ़ लाख रुपये स्वीकृत करता हूं… फिर दोनों बच्चों के सर पर हाथ रखकर मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद

रायपुर। सर मेरा नाम भानुप्रिया आचार्य है। मैं दृष्टि बाधित हूं मैं 10वीं कक्षा में पढ़ती हूं लेकिन दृष्टिहीन होने की वजह से पढ़ नहीं पाती हूं और मेरे पिता की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। इतना सुनते ही मुख्यमंत्री द्रवित हो गए। उन्होंने कहा कि बेटा स्मार्टफोन और टेप रिकॉर्डर खरीदो, पैसे मैं देता हूं। मुख्यमंत्री ने दृष्टि हीन भाई – बहन का आवेदन लिया और डेढ़ लाख रुपये स्वीकृत करते आवेदन पर दस्तखत कर दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कल आपके घर राशन भी पहुँचा दिया जाएगा। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने दोनों भाई बहन के सर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया और कहा चिंता मत करो अच्छे से पढ़ाई करना ।

बकावंड में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में भानुप्रिया के भाई दृष्टि बाधित थनेन्द्र आचार्य ने भी आर्थिक सहायता की मांग की और कहा कि संगीत सीखना चाहता हूं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके विद्यालय में संगीत शिक्षक की व्यवस्था की जाएगी ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...