CG में युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल: एयरपोर्ट के बाहर ​बाल खींचकर युवती को पीटा… आधे घंटे तक चली झड़प… गुंडई दिखाने वाली युवतियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखिए वीडियो

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी से युवतियों के मारपीट का मामला सामने आया था। मामला रायपुर एयरपोर्ट का था जहां टैक्सी एजेंसीयों की युवतियों के बीच झड़प हुई थी। इस मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को हिरासत में लिया है। बता दें कि, एयरपोर्ट में युवतियों की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल हुआ था। दो ट्रेवल्स कंपनी के कर्मचारियों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। यह पूरा मामला माना थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की शाम एयरपोर्ट के बाहर जब यात्री पहुंचे तो उन्हें अपनी-अपनी कंपनी की गाड़ियों में बैठाने के लिए युवतियों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। दोनों ओर से करीब आधे घंटे तक लात-घूसों की बारिश होती रही।

मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस पूरे बवाल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।​​​​​​ साफ दिख रहा है कि युवतियों ने पीले रंग की टी-शर्ट पहन रखी है, जिनमें राहुल ट्रेवल्स लिखा हुआ है। इसी ट्रेवल्स में काम करने वाली 5 युवतियां दूसरी कंपनी की एक युवती पर एक साथ टूट पड़ीं।

पांचों ने घेरा बनाया और फिर युवती को बाल पकड़कर जमकर पीटा। इस बीच पीडि़त खुद को बचाने की कोशिश करती रही। एक अन्य युवती भी बीच बचाव की को​शिश करती नजर आई।

https://www.facebook.com/reel/315240937793977

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाया। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान WTI ट्रेवल्स की ऐश्वर्या तारक, पूजा साहू, सुष्मिता, सुभाष मिश्रा और राहुल ट्रेवल्स की प्रीति बर्मन, अमीषा बर्मन, मनीषा यादव और अंजू बर्मन के रूप में हुई है।

इसी साल सितंबर महीने की शुरुआत में रायपुर एयरपोर्ट के टैक्सी संघ के सदस्यों और निजी कैब संचालकों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद भी पैसेंजर बैठाने को लेकर मारपीट की घटनाएं थम नहीं रही हैं।

निजी टैक्सी और कैब संचालकों के बीच विवाद को लेकर रायपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी के डायरेक्टर प्रवीण जैन ने बताया कि राहुल ट्रेवल्स नाम की कंपनी का लाइसेंस रद्द हो चुका है, जिसे लेकर कोर्ट में ये मामला चल रहा है। टैक्सी वालों के बीच विवाद की सूचना माना पुलिस को दी गई। इस बार सीनियर पुलिस अफसरों को भी जानकारी दी गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धमतरी में दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक,...

धमतरी। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और 12 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। हादसा अरमरीकला और सनौद के बीच हुआ,...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायत कर्मचारियों को पेंशन का...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पंचायतों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन दिए जाने की मांग से जुड़ी 20 से अधिक याचिकाओं को खारिज कर दिया...

CG Crime : युवक की हत्या का खुलासा, अवैध...

बलरामपुर। जिले में युवक की हत्या कर उसका सिर और धड़ अलग-अलग स्थानों पर फेंकने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी, सांसद...

रायपुर। रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अंबिकापुर से दिल्ली के बीच चलने वाली अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन...