CG – खेलो इंडिया ट्रेनिंग सेंटर के खिलाड़ियों का कपल डांस वीडियो वायरल: रफ्ता-रफ्ता आंख मेरी लड़ी है सॉन्ग पर थिरके खिलाडी… कोच हो गए बर्खास्त… जानिये पूरा मामला

CG

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में खिलाड़ियों के ट्रेनिंग सेंटर में कपल डांस पर बवाल मच गया है। डासं वीडियो वायरल होने के बाद खेल विभाग ने कोच को बर्खास्त कर दिया है। मामला बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम का का है, जहां दीपावली के दिन ट्रेनिंग कर रहे खिलाड़ियों का कपल डांस कराया गया था। वीडियो में लड़कियों के साथ लड़के रफ्ता-रफ्ता आंख मेरी लड़ी है….गोरी तेरे नैनो में हम बस जाते…जैसे गानों पर थिरक रहे हैं। हालांकि दिवाली जैसे मौकों पर खिलाड़ियों को भेजा जाना चाहिये थे, लेकिन ट्रेनिंग के नाम पर अधिकांश खिलाड़ियों को हास्टल में ही रोक दिया गया।

दरअसल, खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बहतराई स्टेडियम में बने आर्चरी मैदान में प्रदेश भर के खिलाड़ी तीरंदाजी खेल का प्रशिक्षण ले रहे हैं। वर्तमान में यहां 27 खिलाड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं। इसमें महिला और पुरुष दोनों वर्ग के खिलाड़ी हैं।

राज्य शासन ने दीपावली पर्व पर 27 से 3 नवंबर तक अवकाश घोषित किया था। इसके चलते खिलाड़ियों को भी अवकाश दिया गया था, लेकिन आर्चरी के खिलाड़ियों का 24 नवंबर से राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता होना है, जिसकी प्रैक्टिस के लिए उन्हें घर जाने नहीं दिया गया।

इस दौरान खिलाड़ियों ने ग्राउंड में ही लक्ष्मी पूजन का आयोजन किया, लेकिन इसके लिए खेल विभाग के संचालक से अनुमति नहीं ली गई थी। खिलाड़ियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के बहाने कपल डांस की प्रस्तुति भी दी।

इसकी जानकारी खेल विभाग के संचालक तनुजा सलाम तक पहुंच गई। उन्होंने जिला खेल अधिकारी वीडियो क्लिप भेजकर रिपोर्ट मांगी। जांच प्रतिवेदन में कपल डांस कराने की बात सामने आई। लिहाजा, संचालक ने हेड कोच निलेश गुप्ता को बर्खास्त कर दिया गया है।

जिला खेल अधिकारी ए एक्का ने कहा कि अभिभावकों के द्वारा यह कहा जा रहा है कि दीपावली में छुट्टी ना देकर इस तरह से कपल डांस क्यों कराया गया। हेड कोच निलेश गुप्ता के शामिल होना अशोभनीय और अनुशासनहीनता है।

हेड कोच ने प्रशिक्षण पर फोकस न कर एक्सीलेंस सेंटर का माहौल खराब करने का कार्य किया है। यही वजह है खेल संचालक ने उन्हें बर्खास्त करने का आदेश जारी किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ का डायल-112 टीम...

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने मौके पर पहुंचे...

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लिव-इन पार्टनर ने की...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

CG Crime : मासूम बालक के साथ दुष्कर्म का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 3 वर्षीय मासूम बालक के साथ अमानवीय कृत्य...

छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध गिरफ्तार: NTPC और प्लांट...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध...