CG – कार सवार युवक की गुंडागर्दी का VIDEO VIRAL: गाड़ी के सामने आया युवक तो उसे निर्ममतापूर्व दौड़ा-दौड़ा कर पिटने लगा… इधर नहीं मारने के लिए बार-बार हाथ जोड़ती रही पत्नी… फिर भी नहीं माना, देखिए वीडियो

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी यानी बिलासपुर के गोलबाजार में राखी की खरीददारी करने निकले परिवार के साथ गुंडागर्दी करने वाले युवक का वीडियो वायरल हुआ है। कार के ड्राइविंग सीट पर बैठा युवक मामूली सी बात पर बाइक सवार को लाठी निकालकर जानवरों की तरह पीट रहा है।

मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद शहर में इसके खिलाफ जम कर प्रतिक्रिया हुई। पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने भी इसको लेकर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए है। हालांकि, पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पता चला है, अब से थोड़ी देर पहले आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

दरअसल, रक्षाबंधन पर्व के एक पहले दिन बुधवार को बाजार में खरीदी करने वालों की भीड़ लगी थी। इसके चलते गोलबाजार, सदरबाजार सहित शहर के चौक-चौराहों में जाम की स्थिति बनी हुई थी। कोटा थाना क्षेत्र के करगीकला का डंगनियापारा का रहने वाला रविदास भी अपनी पत्नी अनिता को लेकर राखी खरीदने सदरबाजार गया था।

रविदास BSNL दफ्तर में कार चालक है। बाजार से राखी लेकर लौटते समय सदरबाजार के पास मसानगंज निवासी सैफ अब्बास अपनी कार से गुजर रहा था। रविदास की बाइक उसके सामने आ गई। तब सड़क जाम करने के नाम पर उसने गाली देते हुए रविदास को थप्पड़ मार दिया। उसके मना करने पर वह कार से नीचे उतरा और फिर दौड़ा-दौड़ाकर बेसबॉल स्टिक और लात-घूंसों से उसकी जमकर पिटाई कर दी। युवक की सरेराह पिटाई करने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी शेख अब्बास के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।

तमाशा देखती रही भीड़, किसी ने कुछ नहीं बोला
कार सवार शेख अब्बास बीच बाजार में खुलेआम गुंडागर्दी कर पत्नी के सामने पति पर लात-घूंसे चला रहा था। वहीं, पत्नी बीच-बचाव करने इधर-उधर दौड़ रही है। लेकिन, बाजार में मौजूद भीड़ मूकदर्शक बनकर तमाशा देखते रहे। किसी ने न तो कार सवार युवक को ऐसा करने से मना किया और न ही किसी ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी में भी रिकार्ड हो गई थी। मारपीट के बाद रविदास ने कोतवाली थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगो का गुस्सा भड़क गया। कोतवाली थाने से चंद कदम दूर त्यौहारी सीजन में इस तरह की गुंडागर्दी के खिलाफ व्यापक प्रतिक्रिया शहर में देखने को मिली। एसएसपी पारुल माथुर तक भी यह वीडियो पंहुचा। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिये। जिसके बाद पुलिस ने वीडियो में दिख रहे आरोपी की शिनाख्त कर छापेमारी शुरू कर दी।

पता चला कि घटना दिनांक से ही आरोपी सोशल मीडिया में वायरल अपनी मारपीट करते हुए वीडियो देख कर घर नही आया था। आज दोपहर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 22 वर्षीय अब्बास घर का इकलौता लड़का हैं। उसके पिता की खपरगंज में सैफी ट्रेडर्स नाम से किराने की दुकान है और अब्बास सैफी फिलहाल कोई काम नही करता।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...