छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की रेस में विजय बघेल का भी नाम शामिल! दुर्ग सांसद विजय बघेल को दिल्ली से आया कॉल… हलचल तेज, रात की फ्लाइट से होंगे रवाना

नई दिल्ली, दुर्ग। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के बाद अब सबसे बड़ा सवाल ये है की भाजपा का CM फेस कौन होगा? प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व IAS ओपी चौधरी सहित कई नेताओं के दिल्ली जाने के बाद अचानक हाईकमान ने दुर्ग सांसद विजय बघेल को दिल्ली तलब किया है। विजय बघेल को दिल्ली बुलाने की खबर से उनका CM फेस की रेस में होने की चर्चा और भी तेज हो गई है।‌ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विजय बघेल भी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की रेस में शामिल हो गए हैं।

यह भी माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री कौन होगा इस चर्चा पर विजय बघेल को दिल्ली से बुलावा आया है। लेकिन इन चर्चाओं के साथ छत्तीसगढ़ में विजय बघेल के मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर भी शोरगुल शुरू हो गया है।‌ हालांकि वें लोकसभा सांसद है और दिल्ली में 7 दिसंबर से संसद का शीतकालीन सत्र भी शुरू होने वाला है। सत्र में शामिल होने की वजह से भी उनके दिल्ली जाने की चर्चा है। आपको बता दे की छत्तीसगढ़ के कई दिग्गज नेता पहले ही प्रभारी और सह प्रभारी के साथ दिल्ली चले गए थे।

इस बीच विजय बघेल को पार्टी हाई कमान ने चर्चा करने के लिए बुला लिया है। विजय बघेल आज रात 9 बजे रायपुर से नियमित विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। हालांकि चाचा भतीजे की इस लड़ाई में भतीजे विजय बघेल छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में पाटन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े लेकिन हार गए।‌ विजय बघेल को हराते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन विधानसभा सीट से चुनकर विधायक बने हैं।‌ चुनाव के पहले से ही विजय बघेल को मुख्यमंत्री का दावेदार माना जा रहा था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रिश्वतखोरों पर ACB का डबल अटैक, पटवारी और बिजली...

बिलासपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर जिले के रतनपुर और मस्तूरी क्षेत्र में दो...

प्रेम विवाह की सजा मौत! : पिता, चाचा और...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस बेटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी परिवार की...

भिलाई के कारोबारी वैभव वीरवानी का निधन, रामनगर मुक्तिधाम...

भिलाई। सुंदर नगर भिलाई निवासी एवं शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार से जुड़े वैभव वीरवानी का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन...

भिलाई टाइम्स के पत्रकार को कार से कुचलने की...

राजनांदगांव। शहर के सनसिटी क्षेत्र के पास बीती रात दो पत्रकारों के साथ हुई एक सनसनीखेज घटना ने कानून-व्यवस्था और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर...