दुर्ग पुलिस लाईन में विजयादशमी सेलिब्रेशन: SP जितेन्द्र शुक्ला ने वेपन्स का विधि-विधान से किया पूजा-अर्चना… पुलिस महकमे के अधिकारी भी हवन में हुए शामिल; हवाई फायरिंग भी…

दुर्ग। दुर्ग पुलिस लाईन के शस्त्रागार में विजयदशमी के अवसर पर शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। शस्त्र पूजा में जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग के धर्मपत्नि संगीता शुक्ला के साथ आगमन पर अभिवादन किया गया। जिसके पश्चात् जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग द्वारा धर्मपत्नि संगीता शुक्ला के साथ माता दुर्गा जी की पूजा एवं शस्त्रों की पूजा सुबह पंडित के मंत्र उच्चारण के साथ की गई। पूजा की परंपरा विधि विधान से संपन्न होने के बाद पुलिस अधिकारियों के द्वारा हवाई फायरिंग की जाकर समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को विजयदशमी की शुभकामनाएँ दी गई।

तत्पश्चात वाहन शाखा रक्षित केन्द्र दुर्ग में वाहनों की भी पूजा की गई। पुलिस के आला अफसरों से लेकर सिपाहियों तक तथा ‘‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’’ के तहत् गुजरात राज्य से आये हुए पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों ने शस्त्र पूजा में हिस्सा लेकर शस्त्रों की पूजा कर माता से आर्शिवाद लिया। दशहरा के दिन पुलिस लाईन, दुर्ग में शस्त्र पूजा के लिए विशेष इंतजाम किया गया था। शस्त्र पूजा में मॉं भवानी का पूजन कर आर्शिवाद प्राप्त किया जाता है ताकि बुराई का अंत कर अच्छाई पर जीत प्राप्त की जा सके।

इस कार्यक्रम में सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (शहर), वेदव्रत सिरमौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक झा, र अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, दुर्ग शहर चिराग जैन, नगर पुलिस अधीक्षक, (दुर्ग), सत्यप्रकाश तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक, (भिलाईनगर), हरीश पाटिल, नगर पुलिस अधीक्षक, छावनी, आशीष बन्छोर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन, हेमप्रकाश नायक, उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) चन्द्रप्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक (लाईन) एस.डी.विश्वकर्मा, सेनानी, नगर सेना, दुर्ग, नीलकंठ वर्मा, रक्षित निरीक्षक, दुर्ग, सहायक उप निरीक्षक (एमटी) शेख मुस्ताक, प्रभारी वाहन शाखा, सउनि. पी.सोलोमान, प्रभारी शस्त्रागार, रक्षित केन्द्र,, सउनि. पुरूषोत्तम यादव, रक्षित केन्द्र, दुर्ग एवं रक्षित केन्द्र, दुर्ग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर : पेड़ के...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पिछले दो दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में हो रही बारिश के...