विजयादशमी उत्सव : रायपुर के WRS में 101 फीट रावण का हुआ दहन, भव्य आतिशबाजी भी हुई, भिलाई में बारिश से कई जगह का पुतला भीगा

रायपुर। दशहरा के अवसर पर रायपुर के WRS मैदान में 101 फीट ऊंचे पुतले का दहन किया गया। भव्य आतिशबाजी भी हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री साय भी मौजूद रहे। इसके बाद रावणभाठा मैदान में भी सीएम साय पहुंचे। यहां उन्होंने 50 लाख रुपए आयोजन के लिए देने की घोषणा की। वहीं भिलाई में बारिश से कई जगह रावण का पुतला भीग गया, जिसके चलते देर रात रावण का दहन किया गया।

रायपुर में प्रमुख 5 जगहों के अलावा 100 से अधिक जगहों पर रावण दहन हुआ। इसके अलावा बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड, अंबिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउंड, रायगढ़ के रामलीला मैदान समेत प्रदेश के कई जगहों पर भव्य आयोजन हुआ।

Exit mobile version