Bhilai Times

गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति में डूबा गौतम नगर खुर्सीपार: BJP पार्षद विनोद सिंह ने किया ध्वजारोहण…महापुरुष बनकर बच्चों ने दी प्रस्तुति, जीत लिया सबका दिल

गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति में डूबा गौतम नगर खुर्सीपार: BJP पार्षद विनोद सिंह ने किया ध्वजारोहण…महापुरुष बनकर बच्चों ने दी प्रस्तुति, जीत लिया सबका दिल

भिलाई। आज गणतंत्र दिवस पर वार्ड-42 गौतम नगर खुर्सीपार देशभक्ति के रंग में रंग गया। सुबह से देशभक्ति वाला माहौल देखने को मिला। यह सब वार्ड पार्षद विनोद सिंह के कारण संभव हो पाया। वार्ड में जगह-जगह ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ। सरकारी स्कूल से लेकर सामाजिक संगठनों की ओर से आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाजपा पार्षद विनोद सिंह ने शिरकत की।

– इस दौरान बच्चों ने प्रस्तुति दी। कई बच्चे महापुरुष बनकर अपनी प्रस्तुति दी। जिसे सबने पसंद किया।
– बच्चों ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।
– भाजपा पार्षद विनोद सिंह ने बच्चों को मिठाई के साथ-साथ चॉकलेट भी बांटी।

– सामाजिक संगठनों से विनोद सिंह ने कहा कि, उनके लिए हर वक्त साथ खड़े हैं। वार्ड के विकास के लिए लगातार मेहनत करेंगे।
– ध्वजारोहण करने के साथ-साथ वहां मौजूद छात्र-छात्राओं और लोगों को पार्षद विनोद सिंह ने संविधान के बारे में बताया।
– आज के दिन गणतंत्र दिवस के रूप में क्यों मनाया जाता है, इसकी भी जानकारी दी गई।

– विनोद सिंह ने कहा, 26 नवंबर 1949 में संविधान सभा ने संविधान को अपना लिया था लेकिन लागू 26 जनवरी को किया।
– इसकी वजह थी कि 26 जनवरी 1930 में आज ही के दिन भारत को पूर्ण स्वराज घोषित किया गया।

– 20 साल बाद उसी दिन संविधान लागू कर दिया गया।
– आज ही के दिन हमारा संविधान बनकर लागू हुआ था।
– इसलिए गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।


Related Articles