विनोद यादव बने सपा भिलाई जिलाध्यक्ष: ओम प्रकाश साहू बने प्रदेश अध्यक्ष युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष… मंतोष यादव की करीबियों को मिली जिम्मेदारी

  • गयुर सिद्दीक़ी को प्रदेश का वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी

भिलाई। छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव है। इसे देखते हुए समाजवादी पार्टी (SP) ने भी छत्तीसगढ़ में अपनी तैयारी शुरू कर दी हैं। पिछले एक वर्ष से प्रदेश कार्यकारिणी रिक्त पड़ी हुई थी। जिसको देखते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने देश के अन्य प्रदेशों के अलावा छत्तीसगढ़ में भी प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की जिसमे ओम प्रकाश साहू को प्रदेश अध्यक्ष एवं दुर्ग के गयुर सिद्दीक़ी को प्रदेश का वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है।

जिसमे बाद तीव्र गति से सभी जिलाध्यक्ष बनाए जा रहे हैं जिसके अंतर्गत सेक्टर-6 निवासी विनोद सिंह यादव को भिलाई का जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया हैं। विनोद यादव मंतोष यादव के करीबी बताए जाते हैं। मंतोष यादव पिछले तीन बार से लगातार सपा युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर बने हुए हैं।

बताया जाता हैं इसके पहले विनोद यादव मंतोष यादव की युवा इकाई में प्रदेश कमेटी में थे। लेकिन ईस बार भिलाई में अपनी मजबूत पकड़ को बनाने के लिए मंतोष यादव ने अपने करीबियों को फ्रंटल आर्गेनाइजेशन में जगह दिलाई हैं। ताकि आने वाले समय में भिलाई में पकड़ मजबूत हो सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Durg News: क्रिप्टो करेंसी के नाम पर बुजुर्ग से...

दुर्ग। जिले में क्रिप्टोकरेंसी में इन्वेस्ट कराने और ज्यादा लाभ दिलाने का झांसा देकर आरोपियों ने 59 वर्षीय बुजुर्ग को ठगी का शिकार बनाया...

CG- 12वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, पढ़ाई में...

खैरागढ़। 12वीं की छात्रा ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा...

छत्तीसगढ़ की गोल्डन गर्ल ने की सुसाइड, घर में...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के छुरा नगर में एक दिल दहलाने वाली घटना ने सबको स्तब्ध कर दिया। राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भारोत्तोलन में गोल्ड...

CG में पति के साथ मिलकर प्रेमिका ने की...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने प्रेमिका समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बांकीमोंगरा क्षेत्र...