VIDEO: भिलाई के सड़कों में फायरिंग का वीडियो वायरल: दो लड़कों ने देशी कट्टे से सरेआम चलाई गोली… दुर्ग पुलिस ने दो आरोपी को किया अरेस्ट; SP डॉ. अभिषेक पल्लव ने कहा…

दुर्ग। दुर्ग जिले में दो युवकों द्वारा फायरिंग करने का वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में देखा जा सकता है की दो युवक सरेआम देशी कट्टे से हवा में गोली चला रहे है। ये वीडियो आरोपियों ने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट में शेयर किया था। जैसे ही ये वीडियो दुर्ग के SP डॉ. अभिषेक पल्लव के पास पंहुचा। उसके तुरंत बाद दुर्ग पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एक्शन लिया और दोनों को अरेस्ट कर लिया।

  • दुर्ग जिले में एक वायरल वीडियो में दो लड़कों को देसी कट्टा (हथियार) दिखाते हुए देखा गया था
  • आरोपियों ने सेंट्रल एवेन्यू, भिलाई में वीडियो शूट किया था
  • जिसे उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया था
  • दुर्ग पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है
  • अवैध हथियार बरामद कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है
  • दुर्ग SP डॉ. अभिषेक पल्लव ने कहा कि- मेरे व्हाट्सअप पर वीडियो भेजने वाले सभी संवेदनशील नागरिकों का धन्यवाद इससे आवश्यक कार्रवाई की जा रही है

देखिये वीडियो :-

Exit mobile version