विष्णुदेव साय बनाए गए छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री: दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में हर्ष का माहौल, अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने साय से सौजन्य भेंट कर दी शुभकामनाएं

दुर्ग। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व एवं विधायक दल द्वारा छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आदिवासी नेता विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में जमकर आतिशबाजियां करते हुए मिठाइयां बांटी गई, इससे पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट की और उन्हें दुर्ग जिला भाजपा परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी। ज्ञातव्य हो कि प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए विष्णुदेव साय ने ही जितेन्द्र वर्मा को दुर्ग जिला अध्यक्ष नियुक्त किया था।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि आदिवासी परिवार में जन्मे साधारण किसान परिवार के विष्णुदेव साय ने अपने गांव बगिया से पंच पद से राजनीतिक जीवन की शुरुआत करके सरपंच, चार बार विधायक, तीन बार सांसद, केंद्रीय राज्य मंत्री, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य जैसे पदों को सुशोभित किया है। सरल, सहज, शांत और सौम्य व्यक्तित्व के विष्णुदेव साय की मुख्यमंत्री के रूप में हुई नियुक्ति से भाजपा के साधारण कार्यकर्ताओं का मान सम्मान बढ़ा है।

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ और अनुभवी आदिवासी नेता विष्णुदेव साय को प्रदेश के सर्वोच्च पद पर नियुक्त करने पर जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी समाज ने भाजपा को अपना एकतरफा समर्थन दिया है, इसके बाद विष्णुदेव साय जैसे वरिष्ठ आदिवासी नेता को छत्तीसगढ़ की कमान देकर आदिवासी समाज का भाजपा ने सम्मान किया है।

जिला भाजपा कार्यालय में जश्न मनाने वाले कार्यकर्ताओं में जिला भाजपा महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार पाध्ये, दिलीप साहू, जिला मंत्री दीपक चोपड़ा, प्रवक्ता दिनेश देवांगन, राकेश दुग्गड, मंडल अध्यक्ष मदन वाढ़ई, विजय ताम्रकार, सुनील अग्रवाल, डॉ. सुनील साहू, चतुर्भुज राठी, डॉ. राहुल गुलाटी, युवा मोर्चा जिला मंत्री रितेश शर्मा, आदिवासी मोर्चा जिला अध्यक्ष अशोक कंडरा, अजय ब्रह्मभट्ट, रोमनाथ साहू, गणेश निर्मलकर, डॉ. शरद अग्रवाल, संदीप जैन, मनमोहन शर्मा, नरेश शर्मा, रजा खोखर, धर्मेंद्र यादव, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, अरुण सिंह, द्वारिका साहू, संजय बोहरा, रितेश शर्मा, लक्ष्मी ठाकुर, अबीर गोयल, शीतल जांगिड़, शारदा यादव, रोशनी चंद्राकर, भास्कर तिवारी, राहुल कुमावत, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, रितेश जैन, तनय बिहारी, इकराम कुरैशी, ईश्वर देवांगन, चंद्रप्रकाश मेश्राम, निशिकांत मिश्रा, विष्णु साहू, मुरली सचदेव, पंकज खरिया, दुष्यंत साहू, राहुल सिंह, उदय पाल, मलखान सिंह लोधी सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...