भिलाई स्टील प्लांट में कोल, खदान और इस्पात सम्बंधी स्थायी संसदीय समिति का दौरा… देशभर के कई सांसद हुए शामिल; प्लांट का भी किए भ्रमण

भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के अध्ययन दौरे पर 22 जनवरी 2025 को कोल, खदान और इस्पात सम्बंधी स्थायी संसदीय समिति भिलाई पहुंची। इस अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के इस्पात भवन में संसदीय समिति के आगमन पर, सेल के अध्यक्ष अमरेंदु प्रकाश और सेल-बीएसपी के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत इस्पात भवन के निदेशक प्रभारी सभागार में आयोजित एक बैठक से हुई, जिसमें समिति के सदस्यों ने सेल के अध्यक्ष अमरेंदु प्रकाश, सेल के वरिष्ठ अधिकारियों और सेल-बीएसपी के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता की उपस्थिति में “पीएसयू के ग्रीन फील्ड और ब्राउन फील्ड परियोजनाओं की स्थिति” पर एक अनौपचारिक चर्चा की।

इस बैठक के दौरान भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रबंधन और वरिष्ठ अधिकारियों ने समिति के सदस्यों को संयंत्र की उपलब्धियों, तकनीकी नवाचारों और आगामी परियोजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इसके बाद समिति के सदस्य संयंत्र की विभिन्न उत्पादन इकाइयों का दौरा करने के लिए प्रस्थान किया। समिति ने भिलाई इस्पात संयंत्र के मुख्य इकाईयों का दौरा किया और इस्पात निर्माण की प्रक्रिया में विशेष रूचि दिखाई।

संयंत्र भ्रमण के दौरान, समिति ने ब्लास्ट फर्नेस-8 में हॉट मेटल उत्पादन और यूनिवर्सल रेल मिल में विश्व की सबसे लंबी 130 मीटर रेल की रोलिंग प्रक्रिया को नजदीक से देखा और वहां के उत्पादन प्रणाली से अवगत हुए। इस दौरान, समिति के सदस्यों ने भिलाई इस्पात संयंत्र के अत्याधुनिक तकनीकी संचालन का जायजा लिया और उत्पादन प्रक्रिया का अवलोकन किया। समिति के सदस्यों ने संयंत्र के कार्यों और उत्पादों को विस्तार से समझने के बाद भिलाई निवास के लिए प्रस्थान किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...