दुर्ग में मतदाता जागरूकता रैली: नगर निगम अधिकारी-कर्मचारियो ने वोटर्स को प्रोत्साहित करने की पैदल यात्रा… “सारे काम छोड़ दो,सबसे पहले वोट दो” जैसे नारों से गूंजा शहर

दुर्ग। लोकसभा चुनाव 2024 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए दुर्ग निगम द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर जिला प्रशासन एडीएम अरविन्द्र एक्का, नगर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर और तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता द्वारा निगम अधिकारी व कर्मचारियों सहित लोगो को संकल्प लेते हुए हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुये ये शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे की शपथ दिलाई गई।

इसी कड़ी में आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता, उपायुक्त मोहेंद्र साहू, कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, सहायक अभियंता आरके पालिया, जितेंद्र समैया, भवन अधिकारी गिरीश दीवान, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता के अलावा समस्त निगम अधिकारी कर्मचारियो ने रैली के दौरान कर्मियों ने अपने हाथों में तख्ती पकड़े हुए मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए मतदाता जागरूकता से संबंधित नारे लिखे हुए थे।मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए- “सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो”, “बनो देश के भाग्य विधाता, अब जागों प्यारे मतदाता”, “जन – जन की पुकार हैं, वोट देना हमारा अधिकार है, वोट डालने जाना हैं।” जैसे नारें भी लगाए गए।

निगम सीमा क्षेत्र में पैदल रैली का आयोजन किया गया। गुरुवार को 10,30 बजे निगम कार्यालय से गांधी प्रतिमा से होते हुए न्यू बस स्टैंड होकर चर्च के सामने से रवि शंकर स्टेडियम में रैली पहुंची। जहां वाहनों को एकत्र कर स्वीप अक्षर का आकार दिया गया। यह आकृति आकर्षण का केंद्र रहा। मतदाता जागरूकता के लिए इसी कड़ी में दुर्ग निगम में मतदाता जागरूकता के लिए विशाल पैदल रैली निकाली गई। शहर की प्रमुख सड़कों से निकली रैली का उद्देश्य आम नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए शत प्रतिशत मतदान करने प्रेरित किया गया।मतदान के प्रति अपनी आस्था रखते हुए मताधिकार का निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण उपयोग करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम के तहत अपने मताधिकार का निश्चिंत रूप से उपयोग करने एवं हर वर्ग के लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से शपथ दिलाई गई।इस अवसर पर निगम के कर्मियों एवं लोगो को एक वोट का महत्व बताते हुए सभी को वोट देने हेतु प्रेरणा स्वरूप संदेश का वाचन किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...