कलेक्टर ऋचा के निर्देश पर भिलाई में वोटर्स अवेयरनेस के लिए पुरे शहर में निकली वाहन रैली: सैकड़ों वाहन को स्वीप अक्षर के आकार में खड़ा कर लोगों को मतदान करने किया गया जागरूक… स्वीप के नोडल अधिकारी ने दिलाया शपथ

भिलाई। भिलाई में वोटर अवेयरनेस के लिए वाहन रैली निकाली गई। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी IAS ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार पर स्वीप कार्यक्रम के तहत वाहन रैली निकालकर 7 मई को आगामी लोकसभा चुनाव में शत् प्रतिशत मतदान करने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया और लोगो को मतदान अवश्य करने हेतु शपथ दिलाया गया। भिलाई निगम क्षेत्र के संतोषी पारा बैकुण्ठधाम मैदान में सैकड़ो वाहन को स्वीप अक्षर के आकार में खड़ा कर जिला प्रशासन में स्वीप के नोडल अधिकारी, जिला पंचायत सी.ई.ओ., निगम भिलाई आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव, अपर कलेक्टर योगिता देवांगन, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

वाहन रैली नंदिनी रोड, छावनी, खुर्सीपार, पावर हाउस, सम्पूर्ण सेक्टर क्षेत्र का भ्रमण कर सेक्टर 7 स्कूल मैदान पहुॅचा जहाॅ वाहनो को 7 मई लिखे आकार में खड़े कर वहाॅ मौजूद निगम, जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, राष्ट्रीय शहरी अजीविका मिशन के अधिकारी कर्मचारी, महिला काॅलेज, मेडिकल काॅलेज के युवाओ को निष्पक्ष निर्भित होकर बिना भेदभाव के मतदान करने का शपथ दिलाया। इसके बाद वाहन रैली को नेहरू नगर माॅल रोड, सुपेला रामनगर, 18 नम्बर सड़क केम्प क्षेत्र के लिए झण्डा दिखाकर रवाना किया गया। वाहन रैली वैशालीनगर एवं भिलाईनगर विधानसभा क्षेत्र के लगभग 30 कि.मी. परिधि में फेरा लगाकर मतदाता जागरूकता के लिए 7 मई को मतदान अवश्य करने की अपील करते हुए बेनर पोस्टर से सजे वाहन रैली का समापन जी.ई.रोड साक्षरता चौक में किया गया।

रैली में स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी डाॅ. पुष्पा पुरूषोत्तम, अमीत घोष, संजय बागड़े, अमिताभ शर्मा, येशा लहरे, सुनील चौधरी, दिप्ती साहू, हिमांशु देशमुख, अजय गौर, विनीता वर्मा, स्वेता वर्मा, धर्मेन्द्र, मिश्रा, श्रीनिवास राव, अजय शुक्ला, रीता चतुर्वेदी, पुरूषोत्तम साहू, शशि भूषण मोहंती, जयकुमार जैन, अनिल मेश्राम, अनिल मिश्रा, व्ही.के.समुवल, अमन पटले, एकता शर्मा, तनवरी अकील सहित काॅलेज के शिक्षक शिक्षिका युवा छात्र एवं समाज सेवी संगठन के लोग शामिल रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...