नगरीय निकाय निर्वाचन 2025: मतदान दल को मतदान सामग्री का किया गया वितरण… कलेक्टर सिंह और SSP डॉ लाल उम्मेद सिंह ने मतदान दलों को गुलाब फूल देकर किया उत्साहवर्धन… दी शुभकामनाएं

रायपुर। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह और एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह ने शासकिय इंजिनियरिंग महाविद्यालय सेजबहार स्थित स्ट्रांग रूम पहुंचकर रायपुर नगर निगम निर्वाचन में लगे मतदान दलों को गुलाब फूल भेंटकर शुभकामनाएं दीं। कलेक्टर डॉ. सिंह ने निर्वाचन कार्यों की व्यवस्था में लगे मतदान कर्मियों से मिलकर उनका हौंसला बढ़ाया। फिर मतदान दलों का मतदान केंद्र के लिए रवाना होने का सिलसिला शुरू हुआ। कलेक्टर डॉ सिंह के निर्देशानुसार सामग्री वितरण स्थल पर टेंट बैठने की व्यवस्था, सादा जल, नींबू पानी, जलजीरा तथा बिस्कुट व्यवस्था की गई थी, साथ ही मतदान सामग्री ले जाने के लिए ट्रॉली की सुविधा प्रदाय की गई। कलेक्टर तथा एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों से निर्वाचन दलों और मतदान सामग्रियों की सुरक्षा करने के कर्तव्य को हर हाल में पूरा करने को कहा। समाग्री वितरण स्थल पर की गई व्यवस्था देख मतदान दल के सदस्य काफी खुश हुए और जिला प्रशासन की सराहाना की।

मतदान दल को आज ईवीएम मशीनें, वीवीपैट सहित अन्य सामग्री देकर बस से रवाना किया गया। साथ ही सुरक्षाबल की टीम भी उनके साथ थी। इस दौरान कलेक्टर तथा एसएसपी ने मतदान दलों से मुलाकात की तथा उनसे जानकारी ली। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि मतदान दलों के सुविधाओं में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं होगी। सारी सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। मतदान दल को बेहतर प्रशिक्षण दिया गया है और प्रशिक्षण पाकर अवश्य ही बेहतर तरीके से मतदान को कराएंगे। उनकी सुविधाओं में कोई कमी न हो, इसके लिए चेकलिस्ट की व्यवस्था की गई है। मतदान प्रशिक्षण संबंधी वीडियो भी शेयर किए गए है। एसएसपी डॉ सिंह ने कहा कि मतदान दलों के साथ सुरक्षा कर्मियों को भी रवाना किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतदान कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए पूर्ण तैयारियां की गई है।

इस दौरान रायपुर निगम अबिनाश मिश्रा तथा जिला पंचायत सीईआ विश्वदीप ने भी मतदान दलों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी कीर्तिमान सिंह राठौर, अपर कलेक्टर अभिलाषा पैकरा, एडीएम देवेंद्र पटेल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर बंदे तथा जिला परिवहन अधिकारी आशीष देवांगन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...