राजनांदगांव सहित इन लोकसभा सीट के लिए कल होगा मतदान: नक्सल प्रभावित संवेदनशील क्षेत्रों में हेलीकाप्टर से मतदान दलों की रवानगी शुरु

राजनांदगांव सहित इन लोकसभा सीट के लिए कल होगा मतदान

कांकेर/गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में बस्तर लोकसभा सीट के लिए हुए पहले चरण के मतदान के बाद कल 26 अप्रैल को कांकेर, महासमुन्द और राजनांदगांव लोकसभा सीट के लिए मतदान होना है। ऐसे में कांकेर और गरियाबंद के नक्सल प्रभावित संवेदनशील क्षेत्रों में हेलीकाप्टर से मतदान दलों की रवानगी शुरु हो गई है।

कांकेर के अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों में मतदान दलों को कलेक्टर अभिजीत सिंह ने फूल देकर रवाना किया है, तो वहीं गरियाबंद में कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने मतदान दलों को गुलदस्ता देकर संवेदनशील क्षेत्र आमामोरा और ओड के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना किया है।

बताया जा रहा है कि गरियाबंद में नक्सल प्रभावित क्षेत्र अमामोरा और ओड़ के लिए 6 ,6 सदस्यों की दो टीमों को मतदान कराने के लिए भेजा गया है,जहां शांतिपूर्ण तरीके से मतदान सम्पन्न कराने सुरक्षा के लिए भारी संख्या में जवानों को तैनात किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...